अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने दो जगह पर 25 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया ।
दरअसल प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को इन दोनों जगह अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी।
आदेश मिलते ही शिकायत की जांच के लिए MDDA के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम कार्यवाही के लिए मौके पर पहुंच गई ।
सबसे पहले टीम सहसपुर क्षेत्र के शिमला बायपास रोड पर मौजूद शेरपुर गांव में पहुंची… यहाँ MDDA की टीम ने जांच में पाया की नवीन गुप्ता नामक व्यक्ति के द्वारा 15 बिगाह जमीन में अवैध प्लाटिंग की जा रही है।
टीम ने तुरंत मौके पर ही जेसीबी की मदद से इस अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया ।
वही दूसरी शिकायत पर MDDA की टीम सेलाकुई में मौजूद राजा रोड पर द इंडियन पब्लिक स्कूल के पास अवैध प्लाटिंग पर पहुंच गई ।
जांच में पता चला कि रिंकू चौधरी नामक व्यक्ति के द्वारा यहां 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा है।
प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की मदद से प्लाटिंग को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया ।
प्राधिकरण की टीम ने दोनों जगह कॉलोनाइजर को दोबारा अवैध प्लाटिंग करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

