हरिद्वार में कावड़ मेला भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन नगर निगम की असली परीक्षा अब शुरू हुई है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने अब तक करीब 8000 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया है। इस महाअभियान में लगभग 1000 सफाई कर्मी जुटे हुए हैं, जो दिन-रात हरिद्वार को साफ-सुथरा बनाए रखने में लगे हैं। महानगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि अगले 24 घंटे में हर की पौड़ी से लेकर सभी प्रमुख घाटों की सफाई पूरी कर ली जाए। हमने इसके लिए अतिरिक्त संसाधन और मशीनरी भी लगाई है।”
यह मेला सकुशल संपन्न हुआ, इसका श्रेय अधिकारियों की कड़ी मेहनत को जाता है। खासकर नगर निगम ने जो सफाई व्यवस्था निभाई, वह सराहनीय है। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं।”
हरिद्वार नगर निगम की यह मुहिम एक उदाहरण है कि अगर नियोजन और समर्पण साथ हो, तो किसी भी बड़े आयोजन के बाद भी शहर को साफ-सुथरा रखा जा सकता है। कावड़ मेले की सफलता के बाद अब ‘स्वच्छ हरिद्वार’ की ओर एक और मजबूत कदम।

