विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में अभीतक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कर लिए है दर्शन।
बताते चलें कि इस वर्ष 02 मई को भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों को खोले गए थे।
तो वहीँ बीते 5 महीनों में आज तक 16 लाख, 2 हजार,420 देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के धाम पहुँचकर दर्शन कर लिये हैं।
जबकि इस वर्ष की यात्रा के लिए मात्र 22 दिनों का समय शेष रह गया है।
वहीँ बीते 24 घण्टों में पुरुष- 4,061 पुरुषों, व 2,259 महिलाओं तथा 110 बच्चों सहित के अलावा 02 विदेशी पुरुष और 03 विदेशी महिलाओं सहित कुल 6,435 भक्तों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किये हैं

