प्रदेश के कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ने के लिए शासकीय आवास में जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के साथ लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गए।
प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें विभिन्न देशों और विभिन्न क्षेत्रों की मांग के अनुरूप कौशल संपन्न बनाने के साथ ही विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवा जिस क्षेत्र में भी जाएँ अपनी प्रतिभा और क्षमता के आधार पर उत्तराखंड का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna जी भी उपस्थित रहे।

