नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने नैनीताल जिले के कप्तान के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है..कार्यभार लेते ही नए कप्तान के सामने ना सिर्फ यातायात मैनेजमेंट चुनौती है तो 4 नवम्बर राष्ट्रपति के दौरे को सकुशल सम्पन्न करना चुनौती है…नव नियुक्त एसएसपी मंजूनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के लिये तैयारियां पूरी की जा रही हैं यातायात के साथ सुरक्षा बेहतर रहे इसके लिये फोर्स को लगाया जा रहा है साथ ही शासन स्थर पर भी तैयारियां की गई हैं। नैनीताल पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंजूनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल में पुलिस पर जनता का भरोषा पैदा हो और सुरक्षा की भावना नागरिकों में रहे इस पर पुलिस को सख्त किया जायेगा।

