तेज बारिश के चलते नदी गधेरे उफान पर हैं।
देहरादून के प्रेमनगर ठाकुरपुर क्षेत्र में नदी के तेज बहाव में अचानक तीन लोग फस गए।
तस्वीरों में देखिए कैसे नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था और इन तीनों लोगों की साँसे अटकी जा रही थी।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राजभर सिंह राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पानी के तेज बहाव में चुनौती पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए एसडीआरएफ की टीम ने नदी के बीच फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

