मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

स्वाधीनता संग्राम के पावन महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अटूट समर्पण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों, मीडिया बंधुओं सहित अन्य सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

