प्रेमनगर, देहरादून स्थित बाज़ार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर नेक्स्ट जनरेशन GST रिफार्म के विषय में उनका फीडबैक लिया। इस दौरान उनसे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। व्यापारियों से आवाहन किया कि वे आमजन को भी घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू किया गया नया GST स्लैब निश्चित रूप से आम जन को राहत पहुंचाने वाला है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर सम्पूर्ण देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी व्यापारी बंधुओं की सहभागिता जरूरी है।

इस अवसर पर माननीय विधायक Savita Harbans Kapoor जी, भाजपा के प्रदेश मंत्री Aditya Chauhan BJP जी एवं महानगर अध्यक्ष Siddhartha Umesh Agarwal जी भी उपस्थित रहे।

