सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए ठोस और परिणामोन्मुखी कदम उठाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग यह सुनिश्चित करे कि बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस लेने की प्रक्रिया यथा शीघ्र शुरू की जाए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक को प्रोत्साहन दिया जाए साथ ही निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का भी नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए राज्य के हित में वन संपदा का सही उपयोग करने एवं तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन तथा जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए।


