स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी जिला चिकित्सालयों सहित महत्वपूर्ण चिकित्सालयों में एक हेल्पडेस्क बनाने एवं आयुष्मान हेल्प डेस्क (आयुष्मान मित्र) की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जनता को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चिकित्सालयों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए OPD आदि की ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए सुदृढ़ सिस्टम विकसित किया जाएगा। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

