देहरादून में अतिवृष्टि से प्रभावित मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों को क्षतिग्रस्त एवं बंद मार्गों को प्राथमिकता के साथ खोलने एवं लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाते हुए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएं।

सभी प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।


