जनपद रुद्रप्रयाग में बीते 48 घण्टों से मौसम खराब चल रहा है, निचले इलाकों में बारिश हो रही है, तो वहीँ केदारनाथ धाम सहित अन्य उचांई वाली पहाड़ियों में बर्फबारी भी हो रही है। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है,, जिससे यहाँ तापमान में भी भारी गिरावट आई है,, मगर बर्फबारी के बीच भक्तों के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नही दिख रही,, श्रद्धालु बर्फबारी के साथ दर्शनो के लिए लाइन पर लगे हैं और भोले बाबा के जयकारों से केदारपुरी गुंजाइमान हो रही है। जिला प्रशासन की सभी टीमें भी केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग पर निरन्तर सेवा में लगी है। वहीँ निचले इलाकों में भी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, साथ ही हल्की ठंड भी पड़ने लगी है।

