मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखण्ड C.S.R डायलॉग’ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, ग्राम सारकोट में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम में Axis Bank समूह के साथ राज्य के 24 विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन एवं TOYOTA के साथ पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में C.S.R. कार्यक्रम संचालित करने के लिए MoU किया गया।

आज विभिन्न कॉरपोरेट द्वारा सीएसआर के माध्यम से प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है, जिसके चलते शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार आए हैं।

हमारा प्रयास उत्तराखंड को सतत प्रगति की मुख्य धारा से जोड़ना और हर नागरिक तक इसका लाभ पहुँचाना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी उपस्थित रहे।


