नैनीताल आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सरकार ने राज्य ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक मल्लीताल में रजत जयंती पार्क बनाया जाएगा। 48.69 लाख की लागत से बनने वाले इस पार्क में पर्यटकों के लिए ओपन जिम , किड्स प्लेइंग एरिया , गजीबो , रबर ट्रेक जैसी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि पालिका ने मल्लीताल बोट हाउस क्लब के समीप के पार्क को रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन भेजा था। जिसके लिए शासन से पहली किस्त के रूप में 24 लाख जारी हो गई हैं । पालिका स्तर पर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।

