पछवादून में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कदम उठाया है। देहरादून के सिंहनीवाला में जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कुंतल अवैध पत्थर और बोल्डर जब्त किए गए। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। नवीन सिंह ने बताया कि विकासनगर तहसील में अवैध भंडारण की शिकायत पर शिमला बाईपास के सिंहनीवाला में छापा मारा गया। वहां नदी से चोरी कर जमा किए गए कई सौ कुंतल पत्थर और बोल्डर जब्त किए गए। डोजर की मदद से सामग्री को ट्रकों में भरकर कब्जे में लिया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर इस सामग्री की जल्द नीलामी होगी और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाइयां जारी रहेंगी। इस सख्ती से खनन माफियाओं में खौफ का माहौल है, क्योंकि बार-बार की छापेमारी और जब्ती से उनका अवैध कारोबार ठप होने का खतरा बढ़ गया है। अब पछवादून में खतरे की घंटी इसलिए बज चुकी है, क्योंकि खनिज विभाग की लगातार कार्रवाइयां माफियाओं के लिए गंभीर चुनौती बन रही हैं। अब समय बताएगा कि यह अभियान कितना प्रभावी होगा।
https://youtu.be/x1Ribl04Mvw?si=95Ky2BZIhqRG1MSA

