जनपद रुद्रप्रयाग में देर रात्रि से हुई भारी बारिश के चलते आज कई स्थानों पर मलवा आने, पहाड़ टूटने से मार्ग अवरुद्ध हो गये है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गौरीकुंड घोडा पडाव के उपर से चट्टान टूटने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो हुआ है।
तो वहीँ अगस्तमुनि के विजयनगर मे सडक मार्ग पर पानी भर जाने के कारण लोगों के घरो मे पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई।
वहीँ विकास खण्ड अगस्त्यमुनि की ग्राम सभा रुमसी मे भारी वर्षा के कारण आवासीय मकानों को खतरा उतपन्न हो गया है।
ग्राम सभा चमेली के बगड धार तोक मे भारी वर्षा होने के कारण 02 मकान छतिग्रस्त हो गये है
सौडी गदेरे मे भूमि कटाव के कारण आवासीय मकानों को खतरा बन चूका हैं संबंधित विभागों को भी तत्काल सूचना दे दी गई है।
जिला प्रशासन एंव आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुँचकर लोगों की मदद में जुटी हुई है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फिलहाल यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है।

