मुख्य सेवक सदन में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत गदरपुर, मोरी और स्याल्दे ब्लॉक को सम्मानित किया। इस अवसर पर Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities पुस्तक का विमोचन भी किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मंत्र के साथ राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी, माननीय विधायक खजान दास जी, उमेश शर्मा काऊ जी, सविता कपूर जी उपस्थित रहे।


