देहरादून में आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर किसान भाई-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा बनारस से ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त का देशभर के लाभार्थी किसानों को DBT के माध्यम से वितरण किया गया।

प्रदेश के लगभग 8.28 लाख किसानों को इस योजना के अंतर्गत ₹184.25 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई।

इस हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से देश के करोड़ों अन्नदाताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है।

राज्य सरकार भी किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

एप्पल मिशन और कीवी मिशन के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यानिकी को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज उपलब्ध कराया जा रहा है।

