सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की प्रथम बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं खेल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित पंपों की स्थापना की गति तेज करने, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत शेष गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू करने के साथ ही नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर योजनाओं की प्रगति साझा करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, Dr. Kalpana Saini जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी, रेनू बिष्ट जी, सुरेश गड़िया जी, शक्तिलाल शाह जी, हरीश धामी जी एवं मनोज तिवारी जी उपस्थित रहे।

