ख़राब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टामानू महोत्सव – 2025 में सम्मिलित नहीं हो सका।

इस अवसर पर देहरादून से ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोत्सव के आयोजनकर्ताओं, कलाकारों और सहभागियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही पिथौरागढ़ जनपद के समग्र विकास के उद्देश्य से ₹62 करोड़ से अधिक लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
मोस्टामानू महोत्सव पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह महोत्सव स्थानीय जीवन शैली और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिथौरागढ़ हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है, इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार तथा विकास के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

मोस्टा देवता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना करता हूं।

