विकासनगर कृषि मंडी में दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा है… जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच को लेकर ADM के.के. मिश्रा ने कृषि मंडी पहुंचकर मामले की जांच की।
मौके पर ADM ने मंडी सचिव को लाइसेंस जारी करने से लेकर दुकानों के आवंटन के संबंध में सभी जानकारियां देने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल जनता दरबार में जिलाधिकारी के सामने कुछ शिकायतकर्ताओं ने कृषि मंडी की दुकानों के आवंटन में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी….
जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची जांच टीम को शिकायतकर्ताओं ने बताया की 100 लाइसेंस धारको को अभी तक दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है और कुछ लाइसेंस धारको को निजी स्वार्थ के लिए फायदा दिया जा रहा है…आरोप है की एक ही परिवार के कुछ लाइसेंस धारकों को चार-चार दुकाने आवंटित की गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची जाँच टीम ने मौके पर शिकायतकर्ताओं की पूरी बात सुनते हुए मंडी सचिव से दुकानों के आवंटन से संबंधित सभी दस्तावेज देने के निर्देश दिए हैं…. ADM ने कहा जल्द मामले की निष्पक्ष जांच पूरी कर ली जाएगी।

