आज शहीद राइफलमैन नरेश उनियाल जी के आवास से मिट्टी का संग्रहण कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारम्भ किया। इस दौरान शहीद नरेश उनियाल जी के चित्र पर माल्यार्पण और शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

हमारे लिए यह गर्व का अवसर है जब हम उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सबसे बड़ा बलिदान दिया।

शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि जीवन का वास्तविक मूल्य त्याग, सेवा और समर्पण में है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, सम्मानित पूर्व सैन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


