काँवड़ यात्रा का आज अंतिम दिन है इस दौरान हरिद्वार पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि डाक कावड़ को भी चलाना और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करना वही डाक काँवड़ यात्रा सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी वहीं मंगलौर बस अड्डे पर बारिश हो या भीषण गर्मी पूरी काँवड़ यात्रा के दौरान मंगलौर के रहने वाले पाँच मुस्लिम युवा स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानि (spo) बनकर लगातार पुलिस के सहयोग में हाथ मे डंडा लिए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते नज़र आ रहे हैं हालांकि इन्हें सरकार या पुलिस विभाग की तरफ से कोई मानदेय नही दिया जाता पर फिर भी प्रतिवर्ष यह लोग काँवड़ शुरू होने से लेकर पूरी काँवड़ समाप्त होने तक लगातार पुलिस की हरदम सहायता में लगे रहते है
इन एस पी ओ में डॉ मोईन ,मोहम्मद सलमान ,मोहम्मद नदीम ,, वाहिद ,और शमीम नाम के यह लोग मंगलौर बस अड्डे पर लगातार अपनी डयूटी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं इन लोगो का कहना है कि भले ही इन्हें उनकी मेहनत के रूप में कोई धन राशि ना मिले पर काँवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद जब ज़िले के कप्तान के द्वारा उन्हें समानित करते है तो वह उनके लिए बहुत बड़ी खुशी का माहौल होता है

