उत्तराखंड की सियासत में कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक संकेत आया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों को भारी बहुमत मिला है। खासकर 12 में से 8 जिलों में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायतें बनने की संभावना ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल भास्कर ने बताया कि हरिद्वार में आज कांग्रेसियों ने मिठाइयाँ बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसी रकित वालिया ने कहा कि
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत ने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी वरिष्ठ कांग्रेसीतो यशपाल आर्य हरीश रावत प्रीतम सिंह सहित दिग्गजों के सहयोग से 12 में से 8 जिलों में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायतें बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।हरिद्वार में जीत की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। धर्मनगरी की सड़को पर ढोल-नगाड़े बजे, नारे लगे और मिठाइयाँ बांटी गईं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की बढ़त ने पार्टी को एक नई दिशा दी है। अब देखना होगा कि ये पंचायत चुनाव क्या 2027 का समीकरण भी तय करेगा

