उत्तराखंड हाईकोर्ट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दायर अलग अलग जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने सभी याचिकाओं को निस्तारित करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चुनांव याचिका दायर कर अपनी आपत्ति दर्ज कराकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
आपको बता दे कि नैनीताल के ग्राम बुडलाकोट निवासी आकाश बोरा ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उनके ग्रामसभा की वोटर लिस्ट में 82 बाहरी लोगों के नाम शामिल किए गए है। जिनमे अधिकतर लोग उड़ीसा राज्य व अन्य जगह के है। जबकि उच्च न्यायालय में दायर अन्य जनहित याचिकाओं में वोटर लिस्ट में नाम काटे जाने व नगर निगम व नगर पंचायत दोनों जगहों की वोटर लिस्ट में नामों को लेकर जनहित याचिकाएं दायर हुई थी।

