प्रदेशभर में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब इसका असर पौड़ी में भी देखने को मिला है।पौड़ी में 24 घंटे से जारी बारिश के कारण कई मार्ग बाधित हो गए हैं। कंडोलिया पार्क के सामने सड़क पर पानी भर गया है। वहीं कंडोलिया थीम पार्क में पेड़ गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।साथ ही श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
जिला प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। डीएम ने बताया कि लंबे समय से केवल दो सड़कें बाधित हैं, जबकि जो रास्ते बारिश की वजह से बीच-बीच में बंद हो रहे हैं, उन्हें खोलने का काम लगातार किया जा रहा है।

