प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित तहसील दिवस के दौरान लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस पर प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए
हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तहसील स्तर की समस्याओं का समाधान वहीं पर हो, ताकि शिकायतकर्ताओं को समाधान के लिए जिले के चक्कर न लगाने पड़े।
साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

