दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून से माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त) के साथ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने धार, मध्य प्रदेश से किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
मातृशक्ति राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रारंभ हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के माध्यम से मातृशक्ति स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उत्तराखंड सरकार भी मातृशक्ति को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद Mala Rajya Laxmi Shah जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, Rekha Arya जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी,Vinod Chamoli जी, Savita Harbans Kapoor जी एवं Suresh Garia जी भी उपस्थित रहे।


