अंकिता भंडारी हत्याकांड के 3 वर्ष पूरा होने के पश्चात भी उचित न्याय न मिलने को लेकर आज नैनीताल के जागरूक नागरिकों, संगठनों ने मिलकर पूर्ण न्याय की मांग को लेकर आज नैनीताल के रामसेवक सभा प्रांगण से लेकर तल्लीताल गांधी चौक तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
जुलूस में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी बहन अंकिता को प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते पूर्ण न्याय नही मिल सका। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सुबूत मिटाने वालो के ख़िलाफ़ सरकार द्वारा अभी तक कार्यवाही नही कर सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। सरकार की कमजोर पैरवी के चलते हाईकोर्ट से फांसी की सज़ा पाए कशिश के हत्यारे सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गए।

