शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के रख रखाव व यात्रा के रात्रि पड़ाओं पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
साथ ही शहरी क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफ़िक के दबाव को कम करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, खाद्य सामग्री में मिलावट खोरी रोकने के लिये जांच अभियान सघनता से संचालित किए जाने के साथ ही प्रदेश में पूर्ण होने वाली फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखने एवं गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने समेत शीघ्रातिशीघ्र पैच कार्य पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

