जनपद रुद्रप्रयाग में बीते रोज से लगातार बारिश हो रही है, तो वहीँ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आने से ठंड भी पड़ने लगी है। बताते चलें कि उत्तराखण्ड मौसम विभाग द्वारा बारिश एंव बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जो कि सच साबित हुआ है।आज दूसरे दिन भी निचले इलाकों में बारिश, और ऊँचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ गिर रही रुद्रप्रयाग जिले में भी बीते रोज से लगातार बारिश हो रही है। साथ ही केदारनाथ धाम, तुंगनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी जारी है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी ओर कड़ाके की ठंड के बाबजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है, लोग निरन्तर भोले बाबा के दर्शन करने पहुँच रहे हैं। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन की टीमे,मन्दिर समिति, पुलिस विभाग,द्वारा मौसम के हालात पर पैनी नजर रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा, व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

