मानसून की विदाई से ठीक पहले उत्तराखंड के 10 जनपदों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए भरी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया था। यह अलर्ट देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर समेत अन्य जनपदों के लिए था। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में बिल्कुल सत्य साबित हुई है यहां 6 अक्टूबर की देर शाम अचानक ही तेज बरसात आ गई। बरसात के कारण खेत में खड़ी धान और गन्ने की फसल को नुकसान हुआ हैं इसके साथ ही क्रय विक्रय केन्द्र पर पहुंचे धान को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थान पर क्रय विक्रय केन्द्रों पर धान बहता हुआ दिखाई दिया, धान बेचने पहुंचे किसान पानी में बह रहे हैं धान को रोकने का प्रयास करते दिखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने क्रय विक्रय केन्द्रों का आयोजन निरीक्षण किया, कई स्थानों

