ग्यारवें ज्योतिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में मात्र 9 दिन शेष है, अंतिम चरण की यात्रा जोरों पर चल रही है।
श्री केदारनाथ धाम में इस वर्ष अभी तक 17 लाख, 02 हजार, 613 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है।
बताते चलें कि इस वर्ष भोले बाबा के कपाट आगामी23 अक्टूबर, भैया दूज के दिन शीतकाल हेतु बन्द होने जा रहे हैं।
वहीँ बीते 24 घण्टों के भीतर केदारनाथ धाम 7,523 पुरुषों, 4,580 महिलाओं, एंव 212 बच्चों सहित कुछ 12,315 श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन किये हैं।
अब धीरे-धीरे केदारनाथ की यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है,मात्र 9 दिनों की इस वर्ष की यात्रा शेष है।

