मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, उधम सिंह नगर में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा छठ व्रतियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

छठ पूजा हमारी सनातन संस्कृति की उस दिव्य परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यह पर्व हमें जीवन में संयम, श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश देता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य जी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

