जनपद भ्रमण पर विकासखंड मुनस्यारी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जी.जी.आई.सी.) हेलीपैड मुनस्यारी में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। पुलिस के जवानों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान प्रदान किया गया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने भारी संख्या में उपस्थित मुनस्यारी क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं स्थानीय नागरिकों से भेंट की तथा उनके स्नेहस्वरूप भेंट किए गए पुष्पगुच्छ स्वीकार किए और समस्त उपस्थित नागरिकों के स्नेह के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने तत्पश्चात आईटीबीपी की 14वीं बटालियन मुनस्यारी पोस्ट पहुंचकर जवानों से मुलाकात की। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान प्रदान किया गया।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से भेंटवार्ता कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं तथा जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।

