ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न जिलों से आए कृषकों से मुलाकात कर संवाद किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के साथ माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद लिया। उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए हमारी सरकार ने ‘माल्टा मिशन’ शुरू करने की घोषणा की है, जिससे उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को नई गति मिलेगी। इस पहल से पर्वतीय किसानों की आय बढ़ेगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
Author: Basyuhi
क्लेमेंटाउन, देहनादून में “फोर्टिफाइंग द हिमालयाजः ए प्रोएक्टिव मिलिट्री-सिविल-सोसाइटी फ्यूजन स्ट्रेटजी इन द मिडिल सेक्टर” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) जी के साथ सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य जनता के समक्ष अपने विचार रखे। निश्चित रूप से इस संगोष्ठी के दौरान हुए गहन मंथन से जो अमृततुल्य विचार सामने आएंगे, वे न केवल हमारी सामरिक नीतियों को और अधिक सुदृढ़ करेंगे, बल्कि हिमालयी क्षेत्र के समग्र, संतुलित एवं सतत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हिमालयी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियाँ, सीमित जनसंख्या और संवेदनशील सीमावर्ती चुनौतियाँ यह स्पष्ट करती हैं कि सेना, स्थानीय…
हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ी कैंट देहरादून में स्व. हरबंस कपूर जी की 80वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्व. हरबंस कपूर जी ने अपने संपूर्ण जीवन में समाज, प्रदेश और जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा को अपना संकल्प बनाया। उनका जीवन सरलता, प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। विकास के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी योगदान और जनकल्याण के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Savita Harbans Kapoor जी एवं दायित्वधारी श्याम अग्रवाल जी उपस्थित…
जहां एक तरफ संपूर्ण उत्तराखंड प्रदेश में बीते साल 2022 की तारीख 2 दिसंबर को घटित हुए चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का लगातार दिन प्रतिदिन अब भी विरोध प्रदर्शन जारी है जिसके चलते जगह-जगह से अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच कराने की मांग उठ रही है तो वहीं अब दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी कांग्रेस पार्टी का जगह-जगह पुतला दहन किया जा रहा है उसी तर्ज पर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से भी एक खबर सामने निकल कर आ रही है जहां…
सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक में अधिकारियों को मानव–वन्यजीव संघर्ष पर नियंत्रण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संयुक्त निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग व प्रभावित गांवों में फेंसिंग, वॉच टावर और रैपिड रिस्पॉन्स टीम को लगातार सक्रिय रखने के लिए निर्देशित किया। बैठक में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित कुल 9 प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों को हाथी व बाघ सहित सभी वन्यजीव कॉरिडोरों के संरक्षण को शीर्ष प्राथमिकता देने, आवागमन मार्गों पर एनिमल पास, अंडरपास व ओवरपास को प्रभावी ढंग से बनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर वन्यजीव संरक्षण नियमों…
ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में VB-G RAM G अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। इसके माध्यम से किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को अधिक अवसर, महिलाओं को सम्मान और गांवों को विकास की नई दिशा मिलेगी। इस अधिनियम के तहत अब ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार, तय समय में काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और साप्ताहिक भुगतान की व्यवस्था की गई है। बायोमेट्रिक हाजिरी, जियो टैगिंग, GIS…
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। भारतीय मानक ब्यूरो देश में गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता हितों की रक्षा का सशक्त स्तंभ है। उत्तराखंड में भी मानक निर्धारण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। खाद्य पदार्थों, दवाओं, निर्माण सामग्री और उपभोक्ता उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी, आधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना, उद्योगों को मानक अनुरूप उत्पादन के लिए प्रोत्साहन तथा आमजन में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के कार्य…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ vedio conferencing के माध्यम से बैठक की। इस अवसर पर जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागीय सचिवों के साथ चर्चा कर निस्तारण किया गया। मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों को 31 मार्च, 2026 तक सभी विभागों के अंतर्गत सरकारी संपत्तियों की Uttarakhand Government Asset Management System पर मैपिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खराब एवं जर्जर हो चुकी 108 एवं विभागीय एम्बुलेंसों को शीघ्र बदले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने Agri Stack के अंतर्गत अंश निर्धारण, Digital Crop Survey और…
भाजपा परिवार के मार्गदर्शक, नि:स्वार्थ सेवा के पर्याय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं हमारे अभिभावक, ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित आदरणीय Dr Murli Manohar Joshi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आपने शिक्षा, संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र में जो वैचारिक आधार और दिशा प्रदान की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए पाथेय है। आपकी प्रखर विद्वता, अनुशासित जीवन-दृष्टि और भारतीय संस्कृति के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता हम सभी को सतत प्रेरणा देती रहेगी। माँ पूर्णागिरि से आपके आरोग्यपूर्ण, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का विस्तृत वीडियो प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। चारधाम यात्रा को सुगम, सुलभ एवं सुरक्षित बनाने हेतु ₹12,769 करोड़ की लागत से चारधाम महामार्ग परियोजना के अंतर्गत प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का उन्नयन किया जा रहा है। आदरणीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखण्ड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न…
रायपुर ब्लॉक, देहरादून के खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन गांव की ओर : बहुद्देश्यीय शिविर में प्राप्त जन-समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की तथा अभियान की प्रभावशीलता को लेकर उपस्थित नागरिकों से फीडबैक लिया। इस अवसर पर 102 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया। अधिकारियों को जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का मूल उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक…
गदरपुर, ऊधम सिंह नगर के रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के वीर योद्धा राजा जगत देव जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि जनजातीय गौरव, संघर्ष और स्वाभिमान की अमर गाथा को नमन है। राजा जगत देव जी का जीवन त्याग, शौर्य, धर्मनिष्ठा और संस्कृति-संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी आस्था, परंपराओं और अस्मिता की रक्षा के लिए अपराजेय साहस का परिचय दिया। राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र उत्थान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उनकी संस्कृति और…
शासकीय आवास परिसर में परिवार के साथ विभिन्न किस्मों के ट्यूलिप बल्ब लगाए। प्रदेश में ट्यूलिप सहित पुष्पों की खेती तेज़ी से उभरता हुआ स्वरोजगार का सशक्त विकल्प बन रही है। उत्तराखण्ड की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां पुष्प उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं, इसी कारण किसानों को पारंपरिक खेती के साथ व्यावसायिक पुष्प खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि और बागवानी को नई दिशा देने के उद्देश्य से सरकार ₹1200 करोड़ की लागत के साथ नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति पर प्रभावी रूप से कार्य कर रही है।…
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी दिखाई। साथ ही परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन एवं उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गुड गवर्नेस को केंद्र में रखकर काम किया है। परिवहन निगम में सुधार की दिशा में 13 नए बस स्टैंड व कार्यशालाओं का निर्माण किया गया है, जबकि 14 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। आईएसबीटी की तर्ज पर भी विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज की 6वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री आनन्द बर्द्धन एवं निदेशक मंडल द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में अपर सचिव एवं एमडी सुश्री झरना कमठान ने हाउस ऑफ हिमालयाज की अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अधिक से अधिक क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स एवं स्वयं सहायता समूहों को जोड़ कर हाउस ऑफ हिमालयाज में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स और स्वयं सहायता समूहों को और अधिक मजबूत किए…
