मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया निरीक्षण FRI, देहरादून में उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर तैयार करने के निर्देश दिए समीक्षा के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे,
Author: Basyuhi
एक बार फिर अवैध अतिक्रमणकारियों के लिए प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए हैं… विकासनगर तहसील के सेंट्रल होप टाउन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए जा रहे गैरकानूनी कब्जों की शिकायत मिलते ही प्रशासनिक टीम ने तुरंत एक्शन लिया और सात अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने नदी श्रेणी की जमीन हो या राज्य सरकार की संपत्ति, हर जगह बने अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। जैसे ही बुलडोजर की गड़गड़ाहट शुरू हुई, कब्जा माफियाओं के होश उड़ गए। देखते ही देखते सारी अवैध संरचनाएं ध्वस्त हो गईं और बहुमूल्य सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया…
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पंतनगर, ऊधमसिंह नगर में आयोजित ‘कृषक सम्मेलन’ में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और लखपति दीदीयों को सम्मानित किया। हमारी सरकार “बीज से बाजार तक” किसानों की पूरी यात्रा को सरल व सुरक्षित बनाने के लिए कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में पॉलीहाउस निर्माण हेतु ₹200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया…
श्रीनगर गढ़वाल के गोला बाजार में “मि उत्तराखंडी छौं” कार्यक्रम के तहत आयोजित पहाड़ी परिधान प्रतियोगिता में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा में प्रतिभाग कर संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “सुण दीदी सुण भुली, मैं त अपण संस्कृति बचौंण चली”, और सभी से पर्वों व विशेष अवसरों पर पहाड़ी परिधान धारण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पार्षदों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। “स्वाणि नौनी, स्वाणु नौनु, द्वि झणां” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गढ़वाली परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विजेताओं…
रामनगर, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘जन वन महोत्सव’ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखंड इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु आधुनिक तकनीक और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में सम्मिलित होकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिकों और उनके परिजनों से मिले असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हूँ। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के ढांचे का पुनर्गठन किए जाने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी भवन का निर्माण तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के आवास का पुनर्निर्माण किए जाने, विभिन्न युद्धों एवं सीमांत झड़पों में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं तथा युद्ध दिव्यांग सेवा मुक्त सैनिकों को देय आवासीय…
मुख्यमंत्री धामी बोले पिताजी की यादें हमेशा प्रेरणा देती हैं। जब पूर्व सैनिक सम्मेलन में उनका चित्र भेंट किया गया तो हृदय भावनाओं से भर उठा। उन सभी वीर सैनिकों को नमन करता हूँ, जिन्होंने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया।
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी पर की समीक्षा, डॉक्टरों की तैनाती के दिए निर्देश जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला चिकित्सालय में आपातकालीन चिकित्सकों की कमी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से जनपद में चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों से चिकित्सकों को रोटेशन के आधार पर जिला चिकित्सालय में तैनात किया जाए, ताकि मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जिला अस्पताल का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया कि चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री जी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के उन्नयन हेतु शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत चौखुटिया अस्पताल की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड कर दी गई है, साथ ही विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया…
श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मेयर ने मुख्यमंत्री को आभासी रूप में शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बैकुंठ चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीनगर का यह मेला उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा, आस्था…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नैनीताल जनपद में स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के बीसवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव है। इसलिए, शिक्षा को न केवल छात्रों की बुद्धि और कौशल का विकास करना चाहिए, बल्कि उनके नैतिक शक्ति और चरित्र को भी मजबूत करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा न केवल हमें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि विनम्र रहना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा वंचितों की सेवा और राष्ट्र निर्माण के…
श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर देवतुल्य जनता को वर्चुअली संबोधित किया। प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक व लोक परंपराओं का प्रतीक है। इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कनेक्टिविटी सहित अनेकों क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ₹46.24 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रारंभिक वर्षों में सीमित संसाधन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, उत्तराखंड ने निरंतर चुनौतियों का सामना करते हुए विकास, समृद्धि और सुशासन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट 55 करोड़…
उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एमआईयू पर हस्ताक्षर किया है — प्रदेश के सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में टीवीएस मोटर्स के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत देहरादून, अल्मोड़ा और श्रीनगर की आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां युवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह पहल युवाओं के रोजगार और उनकी सैलरी में वृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में…
विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। ऐसे में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह का कहना है कि राज्य को बने 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं जिसके चलते विशेष सत्र आहूत किया गया है इसमे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी बीते दिन पहुंची थी ओर महिलाओं, किसानों के परिपेक्ष्य में उन्होंने जो बाते कही है । साथ ही प्रीतम ने कहा कि सत्र की अवधि बहुत कम रखी गयी है । इन 25 वर्षों में क्या पाया क्या खोया इसपर चर्चा होनी चाहिए थी इस चर्चा में हर विधायक हिस्सा लेना चाहता है। https://youtu.be/YDe6-rd1_GM?si=wN-DrA7b5JxSrB8a
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर एफआईआर देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एफआईआर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां को जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एफआरआई का मैदान पर्यावरण की दृष्टि और देहरादून शहर का प्रमुख स्थान है। पीएम मोदी इन्वेस्टर ग्लोबल समिट में भी आये थे। उनके आने से शानदार आयोजन…
