मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी 03 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।…
Author: Basyuhi
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंध की जायें। मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास के रुद्रप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की साथ ही आपदा प्रभावितों के बीच बैठकर उनका दर्द साझा किया और उनको हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया, वही उन्होंने ज़मीन पर बैठकर चाय पी, उनकी बातें सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया। https://youtu.be/hMLDwxNDMN0?si=jpT1_eHN3pjPAk28 मुख्यमंत्री ने राहत व पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका दौरा जनता से जुड़ाव और संवेदनशीलता की मिसाल रहा।
सचिवालय में ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना के मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। इस दौरान लकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक कार जीतने वाली नैनीताल जनपद निवासी सोनिया और टिहरी जनपद के जसवाल रावत से फोन पर वार्ता कर उन्हें शुभकामनाएं दी। टैक्स के प्रति जनता को जागरूक करने और अनियमितता पर रोक लगाने के उद्देश्य से आगे भी यह योजना जारी रहेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में नेक्स्ट जेन जी.एस.टी. व्यवस्था ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के राजस्व में निरंतर वृद्धि हो…
राष्ट्र के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा समेत अन्य द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी की शुरुआत हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से हुई,…
बीते सितंबर माह में जनपद पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के चैड़ गांव में घर पर प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। महिला ने दम तोड़ने से पहले एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया था। उस समय यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गई थी कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं अस्पताल की जगह घर पर प्रसव करने को मजबूर क्यों हैं। अब इस संवेदनशील मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है, क्योंकि जन्मे हुए उस नवजात शिशु की भी लगभग एक माह बाद मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत की एकता और अखंडता के लिए आजीवन समर्पित, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सरदार पटेल जी के संकल्प और समर्पण से प्रेरणा लेकर देश आज ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनकी इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण, हम सभी को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों को आत्मसात…
एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली ऋषिकेश निवासी तनु रावत इन दोनों विरोध को लेकर सुर्खियों में है। सुर्खियों में आने की वजह जयराम आश्रम की एक बिल्डिंग में रात को उत्तेजक कपड़ो में शूटिंग कर वीडियों वायरल करना है। इस लिए तनु रावत राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर के निशाने पर हैं। राघवेंद्र भटनागर ने राम के नाम से जुड़े परिसर में उत्तेजक कपड़े पहनकर वीडियो शूट कर वायरल करने पर विरोध किया है। इसी के साथ तनु रावत का फ्लैट खाली कराने की मांग जेआरए के प्रबंधक से की है। राघवेंद्र…
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा…
मसूरी से करीब 30 किलोमीटर दूर जौनपुर जौनसार लखवाड़ बाँध प्रभावित कास्तकार संयुक्त संघर्श मोर्चा के बैनर तले जौनपुर जौनसार क्षेत्र के लखवाड़ बाँध परियोजना से प्रभावित करीब 32 गाँवों के ग्रामीणों और काश्तकारों ने बुधवार को परियोजना स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय अधिकारियों और एलएनटी कंपनी के कर्मियों पर उनके अधिकारों की अनदेखी और शोषण का आरोप लगाया। प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी संयोजक मंडल के महिपाल सिंह सजवाण, जयपाल सिंह राणा और काश्तकारों व ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना के तहत दो गांव पूरी तरह प्रभावित…
उत्तराखंड राज्य के रजत जंयती वर्ष के मौके पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियां जारी हैं। तीन नवंबर को पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा विशेष सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस बैठक में शासन प्रशासन के वरिष्ठ अघिकारी भी मौजुद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगामी 15 नवंबर को भूकंप तथा भूकंप के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली अन्य आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा विभिन्न रेखीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सभी 13 जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। आज सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने…
सीएम पुष्कर धामी पिथौरागढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर दोपहर को पिथौरागढ़ पहुंचे जहां पर देव सिंह मैदान में सहकारिता मेले का उद्घाटन करने के साथ करोडों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और सहकारी विभाग के द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के द्वारा जिले में किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व सीएम पुष्कर धामी ने मुनस्यारी के सीमांत गांव मिलम में सुबह आईटीबीपी जवानों और ग्रामीणों से मुलाकात भी की। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित आदि…
नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने नैनीताल जिले के कप्तान के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है..कार्यभार लेते ही नए कप्तान के सामने ना सिर्फ यातायात मैनेजमेंट चुनौती है तो 4 नवम्बर राष्ट्रपति के दौरे को सकुशल सम्पन्न करना चुनौती है…नव नियुक्त एसएसपी मंजूनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के लिये तैयारियां पूरी की जा रही हैं यातायात के साथ सुरक्षा बेहतर रहे इसके लिये फोर्स को लगाया जा रहा है साथ ही शासन स्थर पर भी तैयारियां की गई हैं। नैनीताल पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंजूनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल में पुलिस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेआज पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ सीमांत गांव मिलम में ITBP के वीर जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दर्गम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा में समर्पित हमारे जवानों की प्रतिबद्धता और सीमांत क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्रेरणादायक है। इस दौरान जवानों के साथ बात कर राष्ट्र के प्रति उनके सेवा भाव और समर्पण को नमन किया। इसके उपरांत ग्रामीणों से भी आत्मीय संवाद कर सीमांत क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं साझा की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम…
जनपद भ्रमण पर विकासखंड मुनस्यारी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जी.जी.आई.सी.) हेलीपैड मुनस्यारी में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। पुलिस के जवानों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान प्रदान किया गया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने भारी संख्या में उपस्थित मुनस्यारी क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं स्थानीय नागरिकों से भेंट की तथा उनके स्नेहस्वरूप भेंट किए गए पुष्पगुच्छ स्वीकार किए और समस्त उपस्थित नागरिकों के स्नेह के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने तत्पश्चात आईटीबीपी की 14वीं बटालियन मुनस्यारी पोस्ट पहुंचकर जवानों से मुलाकात की।…
