लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य” – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री धामी ने “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से और मजबूत और आकर्षक बन सके। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को…
Author: Basyuhi
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विभाग द्वारा “निनाद उत्तराखंड” शीर्षक से एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन 1 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। यह नौ दिवसीय कार्यक्रम उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला, संगीत, नृत्य और साहित्य की समृद्ध परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता और परंपरागत लोकजीवन का जीवंत प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन दिवस पर लोकनृत्य प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी,…
उत्तराखंड में इस बार दीपावली पर दीयों के साथ-साथ शराब की बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग के मुताबिक, त्योहारों के 15 दिनों में प्रदेशभर में शराब की बिक्री 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई — जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत ज्यादा है। आबकारी विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दीपावली के बाद तक शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर और ऊधमसिंहनगर जैसे शहरों में शराब दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। कई दुकानों पर प्रीमियम और विदेशी ब्रांड की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, उधम सिंह नगर में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा छठ व्रतियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। छठ पूजा हमारी सनातन संस्कृति की उस दिव्य परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यह पर्व हमें जीवन में संयम, श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश देता है। इस अवसर पर…
प्रदेशभर में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भी सपरिवार प्रेमनगर स्थित टोंस नदी के घाट पर पहले अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
देहरादून में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ में सम्मिलित होकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों व युवा साथियों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित हो रहा सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को गाँव-गाँव से खोजकर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का एक व्यापक अभियान है हमारी सरकार उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है, आज हमारे खिलाड़ी वैश्विक पटल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्य में पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता दें, ताकि राज्य के विकास में जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। यह जन जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में विभिन्न माध्यमों — जैसे सेमिनार, कार्यशालाओं, जनसंपर्क अभियानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स — के जरिए आयोजित…
माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन, सीएम धामी बोले सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान सीमांत माणा गाँव में संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की अद्भुत संगम झलक बद्रीविशाल के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ़…
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टर्स, उपलब्ध संसाधनों इत्यादि के संबंध में समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यूसेज चार्ज, 108 एम्बुलेंस समेत अन्य जानकारियां हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया एवं अन्य माध्यमों से मरीजों को रेफर किए जाने की सूचना के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में रेफरल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। इस समिति के अध्यक्ष स्वयं जिलाधिकारी होंगे। जिलाधिकारी…
साहित्य, कला और संवाद के इस मंच पर देश-विदेश से आए लेखक, कलाकार और विचारक अपनी सृजनशीलता और अनुभूतियों से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। ऐसे आयोजन न केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान भी दिलाते हैं। साहित्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर का दर्पण है, जो समाज के चिंतन को दिशा देता है। युवा पीढ़ी में साहित्य और कला के प्रति संवेदनशीलता व सृजनशीलता विकसित करने की दिशा में यह फेस्टिवल एक प्रेरणादायक और सार्थक पहल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून के स्कूल प्रबंधन ने मुलाकात कर आपदा पुनर्निर्माण के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10 लाख की धनराशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने सेंट जोसेफ अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक आपदा प्रभावित व्यक्ति के साथ खड़ी है। इस अवसर पर ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ, ब्रदर एस्टिनस कुजूर, एस. के. नैथानी, सचिन अग्रवाल, भवनेश नेगी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर…
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज कुडा पुलिस ने बिजनौर के शातिर हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, फर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाकर रह रहा था 08 मोबाइल, एलसीडी, साउंड बॉक्स व अन्य सामान बरामद — फरार साथी की तलाश जारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कुंडा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद (उम्र 39 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।…
विकासनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को धोखा देने का आरोप लगा है। युवती का दावा है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिश्ता कायम किया और बाद में उसकी असल पहचान सामने आई। युवती के अनुसार, आरोपी समीर, जिसने अपना नाम ‘सेम’ बताया, ने न केवल दोस्ती का नाटक किया, बल्कि शादी का वादा भी किया। जब युवती को उसकी वास्तविक पहचान का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद समीर ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया,…
आस्था के महापर्व छठ को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर जिला-प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई कराने का आदेश दिया गया है। देहरादून में ऐसा पहली बार होगा, जब तीन स्थलों पर नदियों के किनारे छठ पूजा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि व्रत करने वालों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। छठ पर्व आज से नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया है। यह चार दिवसीय पर्व 28 अक्तूबर (मंगलवार) को ऊषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। बिहारी महासभा ने बताया कि छठ की शुरुआत नहाए खाए से होती है। नहाए खाने में सबसे…
कोटद्वार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ जनता का विरोध लगातार जारी है। निवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली के बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों औऱ एडवोकेट महेश नेगी ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। उनका कहना है कि पुराने मीटर सही से काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें जबरदस्ती हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे…
