उत्तराखंड की हरी-भरी वादियां, जहां जंगल और वन्यजीव प्रकृति का अनमोल खजाना हैं। लेकिन आज हम ला रहे हैं एक ऐसी सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। देहरादून के वानप्रभाग कालसी क्षेत्र की टीमली रेंज—हिरण, हाथी, चीता, सांभर और जंगली सुअर का प्राकृतिक ठिकाना—अब कचरे के ढेरों में तब्दील हो रहा है। सहरनपुर रोड के किनारे बिखरा प्लास्टिक, पॉलीथीन और सबसे चौंकाने वाली बात—एक्सपायरी डेट वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें! यह खुलासा सोशल स्कैन की ग्राउंड जीरो पड़ताल से सामने आया है। आइए, देखते हैं यह खोजी रिपोर्ट।” “सहरनपुर रोड के किनारे जमा यह कचरा महीनों से बढ़ रहा है।…
Author: Basyuhi
शारदा कॉरिडोर — आस्था, धरोहर और विकास का संगम” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहाँ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से बच सकेगा और कृषि भूमि व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय, खटीमा में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “Sardar@150″ अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों को इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निर्देशित किया। देश की एकता, अखंडता और एकीकरण के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हमें राष्ट्रहित में समर्पण, संगठन और एकजुटता का संदेश देता…
हल्द्वानी जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण जिला जज,डीएम और एसएसपी नैनीताल द्वारा किया गया, निरीक्षण जहां पर जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई,जिला जज हरीश गोयल, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने जेल के अंदर बंदियों के साथ बातचीत करते हुए उनको किस तरह से सुविधा दी जा रही है इसपर जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बात की, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया संयुक्त रूप से किए गए निरीक्षण में बंदियों को जेल मैन्यूल के अनुरूप सुविधा देने के निर्देश दिए गए…
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बीते रोज 23 अक्टूबर को विधिवत रूप से शीतकाल हेतु बन्द हो चुके हैं, ग्रीष्कालीन सीजन के दौरान केदारनाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ से चहल पहल बनी रहती हैं, तो वहीँ कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन 6 महीनों तक यहाँ सुनशान वातावरण बना रहेगा। हम आपको केदारनाथ धाम में यात्रा सीजन के दौरान की तस्वीरों के साथ साथ कपाट बंद होने के बाद की अलग अलग तस्वीरें दिखा रहे हैं, जहां बाबा केदार 6 महीनों तक एकांत में ध्यान मुद्रा में रहेंगें। जबकि पैदल यात्रा मार्ग…
खटीमा (निजी आवास) में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व परंपरा के अनुरूप भैया दूज का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर माताजी व बहनों ने तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि आप सभी का अटूट स्नेह व प्रेम सदा बना रहे और आप सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएँ
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश भर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं पर्यटन के साथ ही सड़कों एवं नेटवर्क की कनेक्टिविटी के…
नैनीताल ज़िले के कालाढुंगी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनमें कथित रूप से गौमांस भरा हुआ था, मामला बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र का है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि बैलपड़ाव पुलिस और वन विभाग के कुछ कर्मियों ने पैसे लेकर वाहनों को चौकी से जाने दिया. इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा फैल गया, संगठनों ने आरोप लगाया कि बैलपड़ाव चौकी में बैठे पुलिसकर्मियों और फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अवैध मांस तस्करी हो रही है,उन्होंने चौकी इंचार्ज को तत्काल…
आज भैया दूज के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल हेतु बंद हो गए। कपाट बंद होने से पूर्व बाबा केदार की पूजा-अर्चना में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन दिव्य और भावनात्मक क्षणों में श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित होकर अपार शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। बाबा केदार के प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, शान्ति एवं खुशहाली से परिपूर्ण रहे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के प्रयासों से इस वर्ष चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री केदारनाथ…
कार्यदायी संस्थाओं को तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार आनंद बर्द्धन बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बद्रीनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, इस दौरान मुख्य सचिव को पुलिस द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य सचिव कार से भगवान बद्रीनाथ धाम पंहुचें जँहा उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय…
बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, वर्ष 2026 की यात्रा तैयारियों के दिए निर्देश केदारनाथ धाम पहुँचे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज बुधवार को भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और…
भारत का पहला कंजर्वेशन रिजर्व, आसन वेटलैंड, इन दिनों विदेशी पक्षियों और पर्यटकों से गुलज़ार है। विकासनगर की इस खूबसूरत झील पर मेहमान पक्षियों के स्वागत के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं, आइए दिखाते हैं इस विशेष रिपोर्ट में…देहरादून से महज 40 किलोमीटर दूर, विकासनगर में बनी आसन बैराज की झील अब प्रवासी पक्षियों की चहल-पहल से जीवंत हो उठी है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इन पक्षियों की चहचहाहट ने इस झील को और भी रंगीन बना दिया है। 2005 में देश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व घोषित हुआ यह वेटलैंड, 2020 में उत्तराखंड का पहला रामसर…
जिलाधिकारी कुमार ने स्वाला में कार्यरत JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार मंगलवार देर रात स्वाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव कार्य में लगातार जुटे JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने मिठाई वितरित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “आप सभी ने पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में, दिन-रात फील्ड में रहकर जोखिम उठाते हुए सड़क को सुचारु बनाए रखने में जिस समर्पण और जिम्मेदारी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष ₹100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पुलिस कल्याण निधि के अंतर्गत वर्तमान में प्रावधानित ₹2.50 करोड़ की धनराशि को बढ़ाकर ₹4.50 करोड़ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त…
केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय : राज्यपाल गुरमीत सिंह राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की उत्तराखंड के सतत विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा l राज्यपाल के धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वीआईपी हैलीपैड पर…
