मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) में एक बार फिर संशोधन को मंजूरी दी गई है। इस संशोधन से अब नेपाल, भूटान और तिब्बत मूल के नागरिकों के साथ उत्तराखंड के नागरिकों के विवाह पंजीकरण में आ रही बड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी, गौरतलब है कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता लागू की थी। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, और live-in संबंधों से जुड़े नियम एक समान किए गए थे। लेकिन विदेशी मूल के नागरिकों से विवाह के मामलों…
Author: Basyuhi
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली से पहले शहरवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। इस मौके पर सीएम धामी ने राज्य में डेमोग्राफी चेंज को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन से कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर को छह नई सिटी बसों की सौगात दी है। इन बसों के शुरू होने से…
ग्यारवें ज्योतिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में मात्र 9 दिन शेष है, अंतिम चरण की यात्रा जोरों पर चल रही है। श्री केदारनाथ धाम में इस वर्ष अभी तक 17 लाख, 02 हजार, 613 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है। बताते चलें कि इस वर्ष भोले बाबा के कपाट आगामी23 अक्टूबर, भैया दूज के दिन शीतकाल हेतु बन्द होने जा रहे हैं। वहीँ बीते 24 घण्टों के भीतर केदारनाथ धाम 7,523 पुरुषों, 4,580 महिलाओं, एंव 212 बच्चों सहित कुछ 12,315 श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन किये हैं। अब धीरे-धीरे केदारनाथ की यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़…
नैनीताल में ‘आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प’ विषयक विचार गोष्ठी में सोशल मीडिया प्रभारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान भी किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। पहले जिन वस्तुओं के आयात पर हम निर्भर थे, आज हम उन्ही वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं. हमारी सरकार आत्मनिर्भर उत्तराखंड की संकल्पना को साकार करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान…
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘सहकारिता मेला’ में सम्मिलित होकर विभिन्न विभागों, समूहों व संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं कृषि यंत्रों के लिए चेक वितरित किए। निश्चित तौर पर यह मेला महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को एक व्यापक मंच उपलब्ध करवा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर…
कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। 1- उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 के संशोधन को कैबिनेट ने दी मंजूरी। सुपरवाइजर सेवा नियमावली के अंतर्गत सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती से एवं 40% आगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं शेष 10% मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति से भरे जाते थे। भारत सरकार के दिशा निर्देशों में राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है, ऐसे में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाइजर पद पर होने वाले पदोन्नति के 10% कोटा को भी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के पदोन्नति कोटे में शामिल करते हुए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सोमवार 13 अक्टूबर सुबह 10.45 बजे से सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई. तीन घंटे ज्यादा देर तक चली कैबिनेट बैठक में करीब आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी महिला सशक्तिकरण में बाल विकास विभाग के तहत , मिनी आंगनबाड़ी केन्दों को आंगनबाड़ी केंद्र में तब्दील किया जाने का केंद्र सरकार ने दी सहमति, सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन, 50 प्रतिशत पद अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ही भरे जाएंगे रायपुर में बनने वाले विधानसभा के तहत फ्री जोन में मिली छूट ,मकान और छोटी दुकान बनाने के लिए मिली अनुमति चिकित्सा शिक्षा विभाग के…
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में राहु मंदिर पैठाणी के जीर्णोद्धार एवं मास्टरप्लान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में कार्यदायी संस्था ग्रामीण सेवा विभाग, पौड़ी द्वारा राहु मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्यों से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने पैठाणी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, धर्मशाला को गढ़वाली स्थापत्य शैली में निर्मित करने, राहु मंदिर शिला के परिक्रमा पथ एवं उसके संरक्षण, क्षेत्र में गेस्ट हाउस निर्माण, पार्किंग, हेलीपैड तथा घाट निर्माण के लिए भी निर्देश दिए। मंत्री ने यह…
वक़्फ़ क़ानून में बदलाव के बाद सुप्रीम कोर्ट के आये फैसले से मुस्लिम समाज के लोगो को कुछ राहत जरूर मिली है. लेकिन अभी भी वक़्फ़ क़ानून को लेकर कुछ अटकले लगी हुई है जिसको लेकर मुस्लिम उलेमा असमंजस में है। संपत्ति का ब्यौरा अर्जित करने के लिए पोर्टल बनाया गया है। मंगलौर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे पोर्टल से संबंधित जानकारी दें गई। वक्फ की संपत्ति के लिए उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गया है। पांच दिसंबर तक पंजीकरण होने हैं, मगर अभी इसका पोर्टल ठीक से नहीं चलने से वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों और…
छोटी मछलियों पर शिकंजा, बड़े मगरमच्छ पर क्यों नहीं! मास्टरमाइंड का निर्देश मानने वाले सब हो चुके निलंबित| घोटाले के दस्तावेज डबल लॉक में रखने का औचित्य! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हरिद्वार ,नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में छोटी मछलियों (अधिकारियों) पर शिकंजा कसने के लिए सरकर ने अलग-अलग जांच अधिकारी नियुक्त किए हैं, जोकि सराहनीय कदम है, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड/ मगरमच्छ अधिकारी, जिसने घोटाले को अंजाम दिया , आज तक सरकार द्वारा शिकंजे में नहीं लिया गया ! ऐसे महाभ्रष्ट अधिकारी…
उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। राज्य गठन के लगभग 25 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन उत्तराखंड को अभी तक स्थाई राजधानी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण पहाड़ों में शिक्षा, चिकित्सा, और रोजगार की कमी से भारी पलायन हो रहा है। विनोद प्रसाद रतूड़ी 12 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं कर देती।…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय…
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर दिये है, उन्होने भगवानपुर की निलंबित ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल की जगह उनके ताऊ भाजपा नेता देशराज कर्णवाल को उनकी जगह काम करने को नियमो की धज्जियाँ उड़ाते हुए सरकार पर हमला बोला हैं। दसौनी का कहना है की भाजपा सरकार अपने नेताओं की गलती में चुप रहती है और जब तक मीडिया में बाते नही चलती तब तक चुप बैठी रहती है। वही दसौनी के इस बयान की निंदा व पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर श्रीमती गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं | मुख्यमंत्री ने कहा कि “करवा चौथ भारतीय नारी…
विकासनगर कृषि मंडी में दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा है… जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच को लेकर ADM के.के. मिश्रा ने कृषि मंडी पहुंचकर मामले की जांच की। मौके पर ADM ने मंडी सचिव को लाइसेंस जारी करने से लेकर दुकानों के आवंटन के संबंध में सभी जानकारियां देने के निर्देश दिए हैं। दरअसल जनता दरबार में जिलाधिकारी के सामने कुछ शिकायतकर्ताओं ने कृषि मंडी की दुकानों के आवंटन में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी…. जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची जांच टीम को शिकायतकर्ताओं ने बताया की 100 लाइसेंस…
हिमालय की गोद में, 15,000 फीट से अधिक की ऊँचाई पर स्थित, श्री हेमकुंड साहिब एवं पौराणिक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज दोपहर 1:30 बजे विधिवत रूप से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यह धार्मिक केंद्र केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि हिन्दू-सिख आस्था के अटूट संकल्प का प्रतीक है। इस वर्ष 25 मई से आरंभ हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या का पिछला सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इस सीज़न में 2,75,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने सकुशल दर्शन किए। यह संख्या अटूट विश्वास और ईश्वर के प्रति समर्पण को दर्शाती है। कपाट बंद…
