उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में हुई मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को ₹50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। कार्मिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमारी सरकार लगातार महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय ले रही है। प्रदेश के सरकारी, अर्धसरकारी और उपनल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार और विभिन्न बैंकों के मध्य MoU किया गया है। राज्य सरकार की इसी पहल के अंतर्गत, दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में कार्मिक की मृत्यु होने पर उनके परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई…
Author: Basyuhi
दून विश्वविद्यालय, देहरादून में इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस (IASSI) के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में होने वाला गहन चिंतन और मंथन निश्चित रूप से ऐसी नीति एवं संवेदनशील अनुशंसाओं को जन्म देगा जो सामाजिक नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने और वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा, शहरी विकास, वित्तीय समावेशन तथा…
नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman जी से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्हें जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उनसे अर्बन ड्रेनेज सिस्टम के सुधार एवं अपग्रेडेशन के लिए विभिन्न जनपदों हेतु तैयार लगभग ₹8,589 करोड़ की DPR की स्वीकृति एवं सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना (₹850 करोड़) और जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ीकरण परियोजना (₹800 करोड़) सहित बाह्य सहायतित परियोजनाओं की स्वीकृति का अनुरोध किया। साथ ही राज्य के लिए चार प्रमुख परियोजनाओं, ₹2000 करोड़ की जल एवं स्वच्छता नगरीय अवसंरचना विकास…
नई दिल्ली में PHD Chamber Of Commerce and Industry के 120वें वार्षिक सत्र में सम्मिलित हुआ। PHD चैम्बर ने देश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश भर में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। आज स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड में वर्ष 2023 में हुए ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा है कि उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों का राज्य के हित में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार संवाद, बेहतर समन्वय व सतत सहयोग की व्यवस्था हेतु एक सुव्यवस्थित व सुसंगठित प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में आगामी 12 से 14 नवंबर तक विज्ञान धाम में प्रस्तावित छठे देहरादून इंटरनेशनल साईंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टीवल के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्य सचिव ने प्रस्तावित फेस्टीवल हेतु आयोजकों को…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय परिसर में राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों एवं राजकीय महिला गृहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए इन बच्चों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के कारगर प्रयास किए जाए। मुख्य सचिव ने बच्चों एवं महिलाओं द्वारा निर्मित आकर्षक पेंटिग्स एवं विभिन्न उत्पादों की सराहना की। उन्होंने महिला गृहों की संवासिनियों की प्रतिभा को निखारने के लिये व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उत्पादों की गुणवत्ता संवर्द्धन की व्यवस्था किए जाने हेतु…
सत्याखाल क्षेत्र में विद्युत लाइन के मेंटीनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान उपनल से सेवारत संविदा लाइनमैन सुबोध रतूड़ी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिजली आपूर्ति बंद कर लाइन सुधार कार्य कर रहा था, इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और वह इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इडवालस्यूं विकास समिति ने इस घटना को विद्युत विभाग की गंभीर…
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सभी सड़कों को विशेष अभियान के तहत दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन द्वारा क्रम में शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग में भी सभी सड़को को दीपावली तक गढ्ढा मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रतीक जैन गम्भीर नजर आ रहे हैं, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क मार्गों के स्थलीय निरीक्षण के लिए सभी उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियाँ गठित की गई है। समिति में संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, पीएमजीएसवाई तथा ग्रामीण निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग सदस्य के रूप में शामिल…
आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, और राजनेतिक दल अपने वोट बैंक को पक्का करने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने उत्तराखंड में “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे के साथ जोरदार हल्ला बोल शुरू कर दिया है। पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा है, जिसके जरिए वो मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को उजागर करने का दावा कर रही है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पछवादून के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर…
सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आज सचिव जलागम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) श्री दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यभर के जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा आठ नई कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी कुल लागत ₹2,468.55 लाख है। इनमें से ₹1,861.16 लाख की धनराशि SARRA द्वारा आवंटित की जाएगी। श्री दिलीप जावलकर ने सभी जनपदों को “वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” की अवधारणा पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सचिव…
नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav BJP जी से भेंट कर गौलापार क्षेत्र, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित 12.317 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया। माननीय केंद्रीय मंत्री जी से गंगा एवं उसकी सहायक नदियों पर स्वीकृत 7 जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 MV) के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया प्रदेश सरकार गंगा एवं अन्य नदियों की निर्मलता तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली संस्तुतियों का पालन करते हुए प्रदेश के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। …
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा…
मानसून की विदाई से ठीक पहले उत्तराखंड के 10 जनपदों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए भरी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया था। यह अलर्ट देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर समेत अन्य जनपदों के लिए था। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में बिल्कुल सत्य साबित हुई है यहां 6 अक्टूबर की देर शाम अचानक ही तेज बरसात आ गई। बरसात के कारण खेत में खड़ी धान और गन्ने की फसल को नुकसान हुआ हैं इसके साथ ही क्रय…
विकासनगर में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में एकत्रित होकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर 6 अक्टूबर को हुई जूता फेंकने की घटना की कड़ी निंदा कर रहे थे। इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और भारतीय संविधान पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने…
जनपद रुद्रप्रयाग में बीते 48 घण्टों से मौसम खराब चल रहा है, निचले इलाकों में बारिश हो रही है, तो वहीँ केदारनाथ धाम सहित अन्य उचांई वाली पहाड़ियों में बर्फबारी भी हो रही है। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है,, जिससे यहाँ तापमान में भी भारी गिरावट आई है,, मगर बर्फबारी के बीच भक्तों के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नही दिख रही,, श्रद्धालु बर्फबारी के साथ दर्शनो के लिए लाइन पर लगे हैं और भोले बाबा के जयकारों से केदारपुरी गुंजाइमान हो रही है। जिला प्रशासन की सभी टीमें भी केदारनाथ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
