Author: Basyuhi

फर्जी डिग्री से नियुक्ति पाए उत्तरकाशी के 7 शिक्षकों को फिलहाल हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल सकी है..हाईकोर्ट ने सभी याचिकाकर्ता शिक्षकों को कहा है कि उन पर जो आरोप है उसका जवाब उचित फोरम में दें कोर्ट ने सभी याचिकाओं को निरस्त कर दिया है। दरअसल सरकार ने गलत तरिके से नियुक्ति पाए शिक्षकों की जांच की तो इन सभी शिक्षकों की ड्रिग्री को नौकरी के लिये अमान्य माना और कहा कि इन्हौने राष्ट्रीय पत्रचार संस्थान कानपुर से बीएड़ की ड्रिग्री ली है जो अमान्य हैं..हांलाकि इस आदेश को इन सभी ने पहले एकलपीठ में चुनौती दी तो…

Read More

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे ने विभागीय अधिकारियों के साथ मसूरी-देहरादून मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिव मंदिर के पास बने अस्थायी वैली ब्रिज की स्थिति को परखा और क्षतिग्रस्त सड़कों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अक्टूबर माह के अंत तक सभी मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सचिव पंकज पांडे ने निर्देश दिए कि सड़क पर जगह-जगह जमा मलबे और पत्थरों को एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह हटा लिया जाए। उन्होंने कहा कि मार्ग की स्थिति…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग में बीते रोज से लगातार बारिश हो रही है, तो वहीँ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आने से ठंड भी पड़ने लगी है। बताते चलें कि उत्तराखण्ड मौसम विभाग द्वारा बारिश एंव बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जो कि सच साबित हुआ है।आज दूसरे दिन भी निचले इलाकों में बारिश, और ऊँचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ गिर रही रुद्रप्रयाग जिले में भी बीते रोज से लगातार बारिश हो रही है। साथ ही केदारनाथ धाम, तुंगनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी…

Read More

शासकीय आवास पर वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आदिकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से समूची मानवता को प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों से परिचित कराया। महाकाव्य रामायण हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

Read More

टिहरी प्रशासन की पहल पर ऋषिकेश में आयोजित ‘सरस आजीविका मेला’ में मुख्यमंत्री धामी ने ₹2.20 करोड़ की आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जिला प्रशासन टिहरी की ‘ Rising Tehri – Physics Wala Online Coaching Class’ पहल को मुख्यमंत्री जी के सराहा ‘ Rising Tehri’ के तहत अब टिहरी के गांवों में होगी निशुल्क जेईई-नीट की तैयारी टिहरी में ग्रामीण आजीविका को नई उड़ान—मुख्यमंत्री धामी ने सराहा ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ सीएम धामी बोले – सरस मेला ग्रामीण संस्कृति, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच ‘ आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को साकार कर…

Read More

ऋषिकेश में आयोजित सरस आजीविका मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण करने के साथ ही 10 अन्य सी.एल.एफ. के लिए ₹1 करोड़ की प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों का शिलान्यास किया। आजीविका मेले आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आइए हम सभी स्वदेशी उत्पादों को खरीद कर “स्वदेशी अपनाओ” के अभियान को मजबूती प्रदान करें और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh…

Read More

ऋषिकेश में तेज मूसलाधार बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर मुनि की रेती के पूर्णानंद ग्राउंड में उत्तराखंड सरस मेला का शुभारंभ किया,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया,जिसमें उत्तराखंड सहित देश भर से आए 200से अधिक स्वयं सहायता समूह और शिल्पीयो अपने उत्पाद के स्टॉल लगाए है, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मेले से उत्तराखंड के लोकल उत्पाद को बाजार मिलेगा,साथ ही देश भर अलग अलग कंपनियों के प्रतिनिधि बॉयर्स मेला में शिरकत कर यहां के प्रोडेक्ट को खरीदेगे । https://youtu.be/roVybINkako?si=DQ9e1bxgezTZd-2P

Read More

शासकीय आवास पर खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ ही हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। अधिकारियों को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। निजी क्षेत्र एवं कॉरपोरेट जगत की भागीदारी…

Read More

जिला अस्पताल पौड़ी से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही उजागर हुई है। बीती रात अस्पताल में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों को मजबूरन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का उपचार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद अस्पताल का बैकअप जनरेटर भी काम नहीं कर पाया, जिससे वार्ड और इमरजेंसी कक्ष पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। इस दौरान डॉक्टरों ने टॉर्च की मदद से मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि मरीज और परिजन भयभीत होकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि…

Read More

विकासखंड एकेश्वर के ढंगसोली गांव में एक बार फिर गुलदार का आतंक फैल गया है। सोमवार सुबह अपने आंगन में झाड़ू लगा रहे नीरज पांथरी पर गुलदार ने अचानक घात लगाकर हमला कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार लगातार सक्रिय है और अब तक पांच लोगों पर हमला कर…

Read More

आईआईटी रुड़की ने अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस) की बारहवीं वैज्ञानिक सभा के उद्घाटन सत्र की मेजबानी की वैश्विक वैज्ञानिक एवं नीति निर्माता जल विज्ञान अनुसंधान एंव सतत जल प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए एकत्रित हुए रुड़की, 6 अक्टूबर, 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने आज अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस)की बारहवीं वैज्ञानिक सभा का उद्घाटन किया। इस सभा में दुनिया भर के प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं नीति निर्माता सतत जल संसाधन प्रबंधन, जल विज्ञान संबंधी नवाचारों एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए। इस सभा में 49 देशों के 627…

Read More

केंद्र की एडवाइजरी लागू , सरकार की डॉक्टरों से अपील, बच्चों को प्रतिबंधित कफ सिरप न लिखें डॉक्टर बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) की संयुक्त टीमें प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। यह अभियान हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश…

Read More

देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। युवा ऊर्जा और खेल भावना के इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आई 50 से अधिक टीमें इस आयोजन को खेल-कुंभ का रूप दे रही हैं। आज इस भव्य आयोजन में प्रतिभाग कर रहे युवा खिलाड़ी ही कल भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। हमारी सरकार भी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस…

Read More

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (देहरादून) में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने वाले National Disaster Response Force, India, SDRF Uttarakhand Police, Uttarakhand Police एवं ITBP के कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना अथक परिश्रम किया है। जब भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करता हूं तो राहत कर्मियों के जज्बे को देखकर यह विश्वास हो जाता है कि हम प्रत्येक चुनौती का सामना करने…

Read More

कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में अग्निवीर (अग्निपथ) योजना के विरोध में आज से अभियान की शुरुआत की है। उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां सबसे ज्यादा युवा भारतीय सेना में अपना योगदान देते है। उत्तराखंड प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में अग्निवीर अग्निपथ के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। आज से यह अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा इस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय से हरि झंडी दिखाकर की । इस अभियान के दौरान उत्तराखंड में हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान 3 चरणों…

Read More

नैनीताल आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सरकार ने राज्य ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक मल्लीताल में रजत जयंती पार्क बनाया जाएगा। 48.69 लाख की लागत से बनने वाले इस पार्क में पर्यटकों के लिए ओपन जिम , किड्स प्लेइंग एरिया , गजीबो , रबर ट्रेक जैसी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि पालिका ने मल्लीताल बोट हाउस क्लब के समीप के पार्क को रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन भेजा था। जिसके लिए शासन से पहली किस्त के रूप में 24 लाख जारी हो…

Read More