देहरादून में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों से आत्मीय संवाद किया। उनका अनुभव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उत्तराखंड के वीर सैनिक हमारा गौरव हैं और हमारी सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, पुनर्वास और समग्र कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उनके हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। साथ ही सैनिकों को प्रदान की जाने वाली पुरस्कार एवं सम्मान राशि में भी…
Author: Basyuhi
अंकित हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग अब और तेज होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच अब लोक कलाकार भी इस आंदोलन से जुड़ने लगे हैं। लोक गायक किशन महिपाल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक जनता सड़कों पर उतरकर दबाव नहीं बनाएगी, तब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की बेटी का मामला है और न्याय के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। वहीं लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने सरकार से निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजकीय राजमार्गों, वन भूमि व राजस्व भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिए जाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट की खण्डपीठ ने सभी विभागों के सचिवों सहित गृह सचिव से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में सरकारी भूमि में अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए किस तरह से टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। उसकी 8 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 8 जनवरी 2026 की तिथि नियत की हैपूर्व…
जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे काफ़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल…
सचिवालय में नव वर्ष के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रमुख पर्यटक स्थलों, अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगुंतकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। पुलिस द्वारा नियमित रूप से रात्रि कालीन गश्त की जाए। अनियंत्रित और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यह भी सुनिश्चित हो कि चेकिंग के नाम पर आम जनता एवं पर्यटकों को अनावश्यक रूप…
देहरादून में स्व. उमेश अग्रवाल जी की 66वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. उमेश अग्रवाल जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने आचरण, विचार और कर्मों के माध्यम से समाज को सेवा, संस्कार और समर्पण का मार्ग दिखाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर माननीय राज्य सभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री Ajaey Kumar जी, माननीय विधायक Khajan Dass…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह का एक दिन निर्धारित कर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप एवं अत्यंत महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने जनवरी, 2026 में स्टेट प्रगति की प्रथम बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पीएम योजना के अंतर्गत चिन्हित स्कूलों में कम्प्यूटर/सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब), स्मार्ट क्लासेस, लाईब्रेरी आदि की व्यवस्था…
गौचर (चमोली) में आयोजित राज्य स्तरीय किसान दिवस के अवसर पर आदरणीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan जी के साथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से संवाद किया। इस दौरान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को ₹65.12 करोड़ की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। साथ ही कृषि एवं इससे जुड़े विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत ‘किसान भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया। रिवर्स पलायन को बढ़ावा देते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार, आत्मनिर्भरता और उल्लेखनीय योगदान देने वाले…
लोकभवन, देहरादून में माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से. नि.) से सपरिवार भेंट की। इस दौरान वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों के अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। साथ ही राज्यपाल महोदय ने सिख पंथ के गौरवशाली इतिहास एवं परंपरा से संबंधित पुस्तकें भी भेंट की।
कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित करने के साथ ही 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। श्रमिक प्रदेश के विकास की नींव हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और उनके परिवारों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ हम उन्हें प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर…
मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्टार्टअप, आत्मनिर्भरता एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नारी तू नारायणी के मूल मंत्र को साकार करने के लिए हमारी सरकार मातृशक्ति के कल्याण के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश की नारी शक्ति अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर आत्मनिर्भरता की कहानी गढ़ रही है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव…
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उमरावनगर स्थित एसजी गार्डन बैंकेट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय (27 से 29 दिसंबर) 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बालक‑बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दुर्गापुर चौराहे से एसजी गार्डन तक स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मार्च परेड को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना किया।ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि इस बॉक्सिंग महाकुंभ में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से कुल 180 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के माध्यम से…
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक-संस्कृति, प्रकृति और सुरों के अद्भुत संगम के रूप में दर्शकों के दिलों में बस गई। नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित इस भव्य आयोजन ने उत्तराखंड, जौनसार-बावर, जौनपुर और हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक ही मंच पर साकार कर दिया। लोक कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहब्बत भरी संगीतमय संध्या से हुई, जहां प्रसिद्ध गायक अफ़ज़ल मंगलोरी की मधुर गायकी ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।…
संस्कृति, परंपरा, उत्सवधर्मिता और विकास को समर्पित पीपलकोटी (चमोली) में आयोजित 24वें बण्ड विकास मेले में सम्मिलित हुआ। मेले में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति और उत्तराखंड की मूल पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठा रही है। वर्ष 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा इस पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक यात्रा की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से की जा रही हैं…
वीर बाल दिवस के अवसर पर आढ़त बाजार, देहरादून स्थित गुरुद्वारा, श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेका और धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह तथा उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। चारों साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास के साथ विश्व में भी वीरता और साहस का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने मुग़ल शासकों द्वारा दिए गए प्रलोभन और भय के आगे झुकने से इनकार करते हुए धर्म, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए वीरतापूर्वक…
अंकिता हत्याकांड को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है, वहीं अब हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा हुआ विषय है, जो समाज के 50 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यह मामला इस समय न्यायालय के विचाराधीन है और इसकी गहराई से जांच की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण सरकार इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं ले सकती।…
