आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सीमांत पर्यटन नगरी मुनस्यारी के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग हेली सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यह सफर मात्र 15 मिनट में पूरा होगा। यात्रियों को इसके लिए ₹2500 किराया देना होगा। उड़ान योजना के तहत इस रूट पर हेरिटेज एविएशन का चयन किया गया है। https://youtu.be/QMQfFdYaBs0?si=2ZCaNewo1QQe5UK3 प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने कहा कि कंपनी यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा…
Author: Basyuhi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6 लाख बुजुर्गों को DBT के माध्यम से पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है, जबकि अन्य जनपदों में भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों की…
रूडकी के मगलौर की नारसन चौकी पुलिस ने स्मार्ट मीटर मे छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें ऊर्जा निगम का एस एस ओ टी जी 2 मोहम्मद अकरम उपनल कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने तत्काल ही इसकी सुचना ऊर्जा निगम के अधिकारीयों को दीं जिससे विभाग मे हड़कंप मच गया। आनन फानन मे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता उर्जा निगम की पूरी टीम मौक़े पर पहुंची और जांच मे जुट गई।देर शाम तक जांच के लिए अधिशासी अभियंता एस डी ओ के अलावा अन्य कर्मचारियों…
वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान: कार्यक्रम के दौरान समाज में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सीएम धामी ने सम्मानित किया। सीएम धामी ने सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, और देखभाल केंद्रों के सशक्तिकरण की बात कही। सीएम धामी ने लिए सुझाव: बुजुर्गों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सामाजिक संगठनों की भागीदारी कई स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। https://youtu.be/iE0DNwa5HqQ?si=8eBGvN0synYy-pnI
शासकीय आवास पर छात्रसंघ चुनाव में देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में जीत दर्ज करने वाले Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। सभी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। प्रदेश सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव कार्य कर रही है।
शहर में यातायात सुगम बनाने और सड़कों की चौड़ाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन ने व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर मुख्य सड़कों, गलियों और चौराहों पर अवैध रूप से लगे निर्माण, दुकान, फालतू खंड और अन्य अतिक्रमण को हटाने का काम तेज कर दिया है जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने सबसे पहले उन क्षेत्रों की पहचान की जहाँ सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हुआ है। इसके बाद, संबंधित दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को कार्रवाई के बारे में पूर्व सूचना दी गई और सहयोग के…
सरकार, प्रशासन व खेल विभाग की लापरवाही होनहार खिलाड़ियों के हौसलों पर रांसी स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक की बदहाली भारी पड़ रही है। यहां सिंथेटिक ट्रैक जगह-जगह टूट गया है। जबकि ट्रैक के निर्माण को अभी मात्र डेढ़ वर्ष ही हुए हैं। अभी से ट्रैक खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के बजाय दुर्घटना का सबब बना हुआ है। यह उस स्टेडियम के हाल है, जो एशिया का दूसरा सबसे ऊंचाई वाला स्टेडियम है। इसे भारत-चीन युद्ध के वीर शहीद राहफलमैन जसवंत सिंह के नाम से जाना जाता है। जिला मुख्यालय पौड़ी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को संवारने के लिए खेल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से जो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनका शीघ्रता के साथ पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए। डेंजर जोन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार कार्य तेजी के साथ किया जाए साथ ही सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं। अधिकारियों को…
शासकीय आवास पर नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में आज पुनः समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता…
संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल बने सीएम धामी युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति सीएम धामी ने स्वयं धरना स्थल जाकर समाप्त कराया धरना विपक्ष की छद्म राजनीति पर सीएम धामी का करारा प्रहार युवा हित में निर्णय लेने में एक बार सबसे आगे दिखे सीएम धामी उत्तराखण्ड में यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर युवाओं की मांग के अनुरूप सीबीआई जांच की संस्तुति दी और छात्रों के साथ संवाद किया। इस कदम ने उनकी जनप्रियता, संवेदनशील नेतृत्व और युवा हितैषी छवि को स्पष्ट रूप से सबके समक्ष प्रस्तुत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव आम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को…
विकास नगर के कुंजा गांव में नलकूप संख्या 114 डीडी की जर्जर गुल (नहर) और रिसती पाइपलाइन ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह टूटी पाइपलाइन और पिछले 10 साल से चोक पड़ी गुल के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे करीब 7-8 किसानों की 40 बीघा फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। साथ ही, क्षतिग्रस्त गुल और पाइप से निकलने वाला पानी एक ग्रामीण के घर की दीवार के पास जाकर इकट्ठा हो रहा है, जिससे ग्रामीण को अपने घर के गिरने का डर सता रहा है। स्थानीय किसान रोशन दीन ने बताया, “ट्यूबवेल से पानी…
बीरोंखाल बाजार में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) द्वारा एक विरोध रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पेपर लीक प्रकरण के विरोध के साथ-साथ प्रदेश में बढ़ती पुलिस प्रताड़ना और महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदर्शन किया गया। रैली में यूकेडी के साथ कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की कि नकल और पेपर लीक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा रद्द की जाए और दुबारा आयोजित की जाए। साथ ही इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि दोषियों पर कड़ी…
माया देवी मंदिर, हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी महाराज एवं परम पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया। हमारी सनातन परंपरा संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है। पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं बल्कि ये हमारी सनातन संस्कृति की व्यापकता का जीवंत प्रमाण है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनरुत्थान का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर माननीय विधायक Madan Kaushik जी, Pradeep Batra जी,…
आज देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित किरसाली चौक सहित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ किया और इस पहल से जुड़ने हेतु स्वयं भी खाता खोलकर वित्तीय समावेशन के इस प्रयास का हिस्सा बना। ग्रामीण बैंक सिर्फ लेन-देन नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। महिला सशक्तिकरण, हरित ऊर्जा और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की सराहनीय भूमिका प्रदेश को नई समृद्धि की दिशा में प्रेरित कर रही है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को देखकर महिलाओं की मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता…
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को राजस्व परिषद सभागार में जिलाधिकारियों के साथ राजस्व वादों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि धारा 34 एवं 143 से सम्बन्धित एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों को अगले तीन माह में निपटारा कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को धारा – 34 और 143 से सम्बन्धित वादों में गम्भीर अनियमितताओं पर तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विकासनगर के तहसील को वादों के निस्तारण में धीमी गति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
