शासकीय आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनका जीवन एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद और सेवा की प्रेरणा देता है व उनके विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।
Author: Basyuhi
उत्तराखंड सरकार ने पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए छात्रों और अभ्यर्थियों के हित को सर्वोपरि बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस दिशा में, 21 सितंबर को अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में अनियमितताओं की गहन जांच के लिए एक विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) गठित करने का निर्णय लिया गया है। इस दल की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) करेंगे और इसका कार्यक्षेत्र पूरे प्रदेश में होगा। जांच की निष्पक्षता और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी उच्च…
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखण्ड C.S.R डायलॉग’ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, ग्राम सारकोट में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में Axis Bank समूह के साथ राज्य के 24 विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन एवं TOYOTA के साथ पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में C.S.R. कार्यक्रम संचालित करने के लिए MoU किया गया। आज विभिन्न कॉरपोरेट द्वारा सीएसआर के माध्यम से प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है, जिसके चलते शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार आए हैं। हमारा प्रयास उत्तराखंड…
देहरादून में भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष जी, आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी Dushyant Kumar Gautam जी, आदरणीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी Rekha Verma रेखा वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में माननीय प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी एवं माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री Ajaey Kumar जी के साथ प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला में सम्मिलित हुआ। शपथ ग्रहण करने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित तौर पर आप सभी भारतीय जनता पार्टी की ‘अंत्योदय’ आधारित विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम छोर पर खड़े…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों और कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने…
कुआंवाला, देहरादून में GST बचत उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय व्यापारियों और आमजन से भेंट कर उनसे नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म के संबंध में संवाद किया। इस अवसर पर दुकानदारों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का भी आवाहन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू हुआ ‘नेक्स्ट जेन GST’ आज देश के व्यापारी और आमजन दोनों के लिए वरदान बन रहा है। कर दरों में कमी के कारण उपभोक्ताओं को वस्तुएँ पहले से कम मूल्य पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ होगा। स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद कर ‘नेक्स्ट जनरेशन GST सुधारों’ पर विस्तृत चर्चा की। व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और उपभोक्ताओं को नई GST दरों की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में लागू हुए GST के नए स्लैब न केवल आमजन को राहत देने वाले हैं, बल्कि व्यापार को अधिक सुगम तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम हैं। इस अवसर पर माननीय विधायक Khajan Dass जी, महानगर अध्यक्ष Siddhartha Umesh Agarwal जी समेत अन्य गणमान्य जन…
हाल ही में मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में आई भीषण आपदा ने जनजीवन और पर्यटन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने ज़मीनी स्तर पर राहत कार्यों की कमान संभालते हुए सरकार पर राजनीतिक भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने आपदा प्रभावित गरीब, मजदूर और रिक्शा चालकों के बीच राशन सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि जहां सरकारी वाहन नहीं पहुंच पा रहे, वहां हमारे कार्यकर्ता पैदल राहत लेकर जा रहे हैं। सरकार केवल फोटो खिंचवा रही है। गोदावरी थापली ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भी निशाना साधते…
जनपद उत्तरकाशी मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में तीमारदार एवं डाक्टर के बीच का विवाद ओर ज्यादा बढ़ गया है डाक्टरों ने आज दूसरे दिन अस्पताल की ओपीडी बन्द कर अपना विरोध जताया है ओर तीमारदार की गिरफ्तारी के लिए थाने में एफआईआर दर्ज कराई ओपीडी का बहिष्कार कर रहे डाक्टरों का कहना है कि जिला चिकित्सालय में आये दिन ऐसी घटनाएं घट रही है जिसके कारण उनका काम करना मुश्किल हो गया है है ऐसे में जब-तक तीमारदार की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कार्य वहिष्कार ज़ारी रहेगा वहीं डाक्टरों को मानने के लिए एस डी एम भी अस्पताल पहुंचीं…
कालाढूंगी के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगार संघ, छात्रों और अभ्यर्थियों ने सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। बेरोजगारों, छात्रों और अभ्यर्थियों की सरकार से सिर्फ यही मांग है कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जल्द से जल्द जांच कर एक माह के भीतर पुनः परीक्षा का आयोजन किया जाए साथ ही साथ पेपर लीक प्रकरण में सम्मिलित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीम कालाढूंगी को छात्रों ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर ज्ञापन भी सोपा।
प्रेमनगर, देहरादून स्थित बाज़ार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर नेक्स्ट जनरेशन GST रिफार्म के विषय में उनका फीडबैक लिया। इस दौरान उनसे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। व्यापारियों से आवाहन किया कि वे आमजन को भी घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू किया गया नया GST स्लैब निश्चित रूप से आम जन को राहत पहुंचाने वाला है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर सम्पूर्ण देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी व्यापारी बंधुओं की सहभागिता…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में उल्लिखित संतृप्तिकरण बिंदुओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि बजट सत्र 2024-25 के दौरान वित्त मंत्री के बजट भाषण में उल्लिखित संतृप्तिकरण बिन्दुओं को सम्बन्धित विभाग, शीघ्र समय-सीमा निर्धारित करते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों एवं महत्त्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कार्ययोजना के सभी स्तरों की समय सीमा निर्धारित करते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि…
राजभवन, देहरादून परिसर में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त) के साथ नवनिर्मित भगीरथ उद्यान का लोकार्पण किया। इससे पूर्व राजभवन परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण पर विरोध तेज़ हो गया है। हल्द्वानी में आज विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।हल्द्वानी के बुद्ध पार्क तिकोनिया चौराहा पर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए।प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी लापरवाही बरती गई है, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया।सरकार सिर्फ़ जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी…
फंडिंग मामले में तत्कालीन एसएसपी भी स्वीकार चुके फंडिंग की बात आखिर इन कोचिंग सेंटर्स का बेरोजगार आंदोलनों से क्या लेना देना ! अगर फंडिंग होती रही तो प्रदेश चला जाएगा अराजकता की ओर ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल हुए यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में इतनी सुरक्षा के बावजूद पेपर लीक होना कहीं न कहीं किसी ग्रुप/ सेंटर्स की मिलीभगत सांठ- गांठ की ओर इशारा करता है ! नेगी ने कहा कि पूर्व में जनपद देहरादून के तत्कालीन एसएसपी श्री दिलीप कुंवर…
जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावितों से भेंट कर उन्हें 5-5 लाख के सहायता राशि चेक प्रदान किए और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए साथ ही विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट…
