जनपद रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की इस दौरान अधिकारियों को 30 सितम्बर तक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने एवं नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मानसून के बाद श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु प्रशासन…
Author: Basyuhi
देहरादून जिले की विकास नगर तहसील के ग्राम पंचायत कुलहाल में सरकारी राशन दुकान पर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर खराब गुणवत्ता वाला चावल, जिसमें जाले और कीड़े हैं, बांट रहा है। साथ ही, मुफ्त राशन के लिए नमक और दाल खरीदने का दबाव डाला जा रहा है, जिससे गरीब परिवार परेशान हैं। स्वदेश न्यूज के पत्रकार को ग्रामीणों ने कीड़े-जाले युक्त चावल के नमूने दिखाए। ग्रामीणों ने बताया कि दुकान पर कोई नियमावली या साइन बोर्ड भी नहीं है, जो खाद्य विभाग के नियमों का उल्लंघन है। एक ग्रामीण ने…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर दाखिल हुई जनहित याचिका एडवोकेट विकेश सिंह नेगी की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट बोला—कब बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट? देहरादून- जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामलों की सुनवाई लटकने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई तेज़ी से होनी चाहिए, वरना जनता का भरोसा न्याय व्यवस्था से उठ सकता है। देहरादून निवासी एडवोकेट विकेश सिंह नेगी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने राज्य सरकार से 26 सितंबर तक स्पष्ट जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने…
सचिव विधानसभा को दिए दल- बदल प्रकरण में जांच के निर्देश विधायक के दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष कर रही थी बचाव ! विधानसभा सचिवालय में नहीं किया जाता अनुरोध पत्रों/ पत्रों का रखरखाव ! विधानसभाध्यक्ष के इस्तीफे तक चुप नहीं बैठेगा मोर्चा विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह कहा कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा विधायक का बचाव करने में जिस प्रकार से भूमिका निभाई गई, उसका पर्दाफाश जन संघर्ष मोर्चा के जयपाल सिंह की अपील पर सुनवाई के उपरांत मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा…
काठगोदाम, हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं मोटर मार्गों को हुए नुकसान की अद्यतन स्थिति पर चर्चा कर शीघ्र पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने एवं प्रभावित जनता को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। हमारी सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, आवश्यक सुविधाओं और समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की प्रथम बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं खेल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित पंपों की स्थापना की गति तेज करने, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत शेष गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू करने के साथ ही नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों…
हल्द्वानी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों का गवाह बना है। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद अब यहां एशियाई कैडेट कप तलवारबाजी (फ़ेंसिंग) प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 22 सितंबर तक चलेगी इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उन्होंने कहा कि तलवारबाजी भारत की पारंपरिक खेल रही है और शास्त्रों से लेकर झांसी की रानी जैसी वीरांगनाओं तक ने इसका महत्व दिखाया है मुख्यमंत्री ने कहा कि आज फेंसिंग अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है और उत्तराखंड के खिलाड़ी भी देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे…
देहरादून में अतिवृष्टि से प्रभावित मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को क्षतिग्रस्त एवं बंद मार्गों को प्राथमिकता के साथ खोलने एवं लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाते हुए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएं। सभी प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।
देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इसके उपरांत टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आपदा की इस घड़ी में प्रदेशवासियों की सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के 3 वर्ष पूरा होने के पश्चात भी उचित न्याय न मिलने को लेकर आज नैनीताल के जागरूक नागरिकों, संगठनों ने मिलकर पूर्ण न्याय की मांग को लेकर आज नैनीताल के रामसेवक सभा प्रांगण से लेकर तल्लीताल गांधी चौक तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी बहन अंकिता को प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते पूर्ण न्याय नही मिल सका। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सुबूत मिटाने वालो के ख़िलाफ़ सरकार द्वारा अभी तक कार्यवाही नही कर सरकार दोषियों को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र…
दिन -रात आपदा से जूझते जिलाधिकारी हर वक्त लिए हुए हैं मोर्चा बद जुबान व नकारा मंत्री को कैबिनेट से करो बाहर भ्रष्टाचार के आयाम स्थापित कर चुके ये मंत्री विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हर वक्त ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद जिलाधिकारी सविन बंसल से जिस भाषा में कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उसका पलटवार उसी भाषा में बड़ी शालीनता से देकर जो तामाचा जिलाधिकारी ने मंत्री के मुंह पर मारा है, निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय…
दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून से माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त) के साथ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने धार, मध्य प्रदेश से किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। मातृशक्ति राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रारंभ हुए ‘स्वस्थ…
मुख्यसेवक सदन में ‘बुनकर सम्मान कार्यक्रम’ में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली शिल्पकारों और बुनकर भाई-बहनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी व स्टालों का अवलोकन भी किया। उत्तराखंड की बुनाई कला अपनी विविधता, पारंपरिक डिजाइन और गुणवत्ता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार द्वारा शिल्पकारों और बुनकरों हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर माननीय विधायक Suresh Garia जी, Sarita Arya जी सहित अन्य…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को देहरादून के गांधी पार्क में एक विशेष स्वच्छ उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी और स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा स्वच्छता अभियान में आपदा पीड़ितों के बीच जाकर उनकी मदद करना, भारत को स्वच्छता के नए आयामों पर पहुंचा रहा है। यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक…
हरिद्वार के देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आज एआई पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश-विदेश के कई विशेषज्ञ शामिल हुए। देसंविवि हरिद्वार में एआई विश्वास और भविष्य विषय पर हुए इस सम्मेलन में 20 देशों के प्रतिनिधि और दो नोबेल पुरस्कार विजेता भी शामिल रहे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एआई को आध्यात्मिक मूल्यों के साथ जोड़कर ही आगे बढ़ाना होगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एआई का सही दिशा में उपयोग कर इसे समाज और मानवता की भलाई का माध्यम बनाना चाहिए। देसंविवि…
