अमित कुमार सिन्हा ADG/SPL. PRINCIPAL SEC. SPORTS & YOUTH, जनपद चम्पावत में 2 दिवसीय भ्रमण पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय गणपती ने जनपद में उनका अभिनंदनपूर्वक स्वागत किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सिन्हा चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।
Author: Basyuhi
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका जीवन दर्शन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ “मुख्य सेवक संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों को आगामी योजनाओं के निर्माण एवं सुधार में अवश्य सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान करने के साथ ही दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के सॉफ्टवेयर का भी लोकार्पण किया। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मिलने वाली ₹25 हजार की धनराशि को…
शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में संचालित सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी ली। इस दौरान जनता के हित में संचालित टोल फ्री नंबरों का संचालन और अधिक प्रभावी व बेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही अपणि सरकार पोर्टल को और सशक्त बनाने तथा पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के भी निर्देश दिए। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रत्येक जनपद में प्रवासी पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनपद से बाहर रह रहे गणमान्य जनों को आमंत्रित किया…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आज अधिवक्ता सुरक्षा बिल व उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बैठक कर उत्तराखंड सरकार से कैबिनेट में राजस्थान सरकार व कर्नाटक सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू करने की मांग की है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. मेहता ने कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट में पेंडिंग केसों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में लगभग 55,000 मामले लंबित हैं। बड़ी संख्या में मामलों की पेंडेंसी को ध्यान…
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्रातः 10:15 बजे तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर (Attendance) की जांच की और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच एवं सड़क परिवहन से संबंधित अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा— “परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोग आते हैं। जनता को किसी भी प्रकार…
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित सीएम धामी के नेतृत्व में बढ़ाई गई है पुरस्कारों की प्रोत्साहन राशि मातृशक्ति के उत्थान के प्रति सतत प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं मुख्यमंत्री धामी https://youtu.be/8z_ZrQ9oexc?si=H1_OI5fA58KaN_d5
सैकड़ो करोड़ की अघोषित संपत्ति की क्यों नहीं करवाई जा रही जांच क्यों मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया जा रहा महाभ्रष्ट को ! राजभवन की खामोशी चिंता जनक विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि घोटालेबाज/ महाभ्रष्ट कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा जिस तरह से लगातार घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है ,उससे सरकार व प्रदेश की छवि धूमिल होती जा रही है, लेकिन ऐसे महाभ्रष्ट मंत्री को आज तक मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया और न ही ऐसे भ्रष्ट मंत्री की अघोषित सैकड़ो करोड रुपए की संपत्ति…
सचिवालय में कुंभ मेला-2027 की व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को स्थायी कार्यों को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र को मास्टर प्लान के अनुरूप सेक्टरों में विभाजित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का संपादन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ का दबाव कम करने के लिए नए घाटों का निर्माण, कांगड़ा घाट का विस्तार और मौजूदा घाटों की मरम्मत तय समय पर पूरी कर ली जाए। सकुशल मेला संपन्न कराने के लिए सरकारी भूमि और सड़कों से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया जाए।…
सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस संबंध में सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को बरसात का मौसम समाप्त होते ही प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री…
लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा की स्थिति को लेकर पौड़ी पहुंचे आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने आज मीडिया से बातचीत में विस्तृत जानकारी दी। मण्डल मुख्यालय पौड़ी स्थिति आयुक्त कार्यालय वीसी कक्ष में आहूत प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बारिश का दबाव कम होगा, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को उनकी पूर्व स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं विशेषकर पेयजल, सड़क और विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर जारी है।आयुक्त ने बताया कि मानसून की भारी बारिश के…
“जिलाधिकारी, टिहरी ने ओखला गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से की मुलाकात” जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को प्रतापनगर तहसील क्षेत्रांतर्गत ओखला गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ओखला गांव में आपदा क्षति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं का जल्द ही समाधान किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से परिसंपत्तियों को हुई क्षति का शीघ्र आंकलन कर प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों को, जिन्हें अन्यत्र शिफ्ट किया गया है, उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। अवगत…
पहले सरकार के खिलाफ की बड़ी-बड़ी बातें, अब बगलें झांक रहे ! प्रदेश अध्यक्ष की एक ही घुड़की से आवाज गले में रह गई फंसकर ! इन महाशय के खिलाफ भी डेड- दो दर्जन मुकदमे हुए थे दर्ज गंभीर धाराओं में ! जब दम नहीं था तो काहे उछल- कूद मचाई ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि विधायक गदरपुर अरविंद पांडे द्वारा कुछ समय से सरकार के खिलाफ अवैध खनन, भ्रष्टाचार एवं अन्य मामलों को लेकर बड़ी उछल- कूद मचाई जा रही थी, एवं उक्त डरपोक विधायक द्वारा खुद को अमित…
31 साल पहले मसूरी की धरती पर आंदोलनकारियों के सीने छलनी कर दिए गए थे। इस बलिदान को याद करने के लिए हर साल शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी जाती है। लेकिन इस बार का कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा यह सियासी आरोप-प्रत्यारोप और तीखे नारों का मंच भी बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी शहीद स्थल पर पहुँचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि देकर नमन किया। लेकिन जैसे ही वे कार्यक्रम से निकलकर देहरादून के लिए रवाना हुए, बाहर मौजूद उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने “राज्य-विरोधी…
मास्टरमाइंड का निर्देश मानने वाले सब हो चुके निलंबित घोटाले का असली मास्टरमाइंड अभी भी बैठा है चौथे तल पर विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हरिद्वार ,नगर निगम भूमि खरीद घोटाले के मुख्य मास्टरमाइंड, गुनहगार व जालसाज, जिसने घोटाले को अंजाम दिया ,आज भी सचिवालय (मुख्यमंत्री कार्यालय) के चौथे तल पर सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाले हुए है, ऐसे महाभ्रष्ट अधिकारी को, जिसके इशारे पर यह सारा खेल रचा गया, को बर्खास्त किया जाना चाहिए तथा इन पर शिकंजा कसने व घोटाले के कर्ताधर्ताओं…
जनपद रुद्रप्रयाग में हो रही लगातार बारिश से जगह जगह भूस्खलन, पहाड़ी टूटने, नदी नालों के उफान पर आने से आम जनजीवन प्रभावित हो चुका है।आपदाओं के दौर बढ़ता जा रहा है। शासन-प्रशासन के सामने भी रात दिन चुनोतियाँ बनी हुई है। बताते चलें कि हमारे चैनल स्वदेश न्यूज द्वारा 31 अगस्त को सिन्द्रवानी गाँव मे हो रहे भूस्खलन से गाँव मे उतपन समस्या की सबसे पहले खबर दिखाई गई, जिसका प्रशासन ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए गाँव मे टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। रुद्रप्रयाग जिले के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के अंर्तगत ग्राम पंचायत सिन्द्रवानी में भी बीते 5…
