Author: Basyuhi

खटीमा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं IIT कानपुर के संयुक्त प्रयास से बने ‘साथी केंद्र’ का शुभारम्भ किया। इस केंद्र के माध्यम से IIT व IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर ऑनलाइन क्लासेज लेकर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे। जिससे हमारे छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और अनुभवी मेंटर्स का सहयोग मिलेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार “गांव से ग्लोबल तक” की सोच को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा व्यवस्था को और आधुनिक, व्यावहारिक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए…

Read More

जनपद चम्पावत के टनकपुर व बनबसा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को भोजन, शुद्ध पेयजल, दवाईयां एवं रोज़मर्रा की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ ही जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें आश्रय स्थलों पर सुरक्षित ठहराने के साथ ही पुनर्वास की दीर्घकालिक योजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

Read More

प्रदेशभर में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब इसका असर पौड़ी में भी देखने को मिला है।पौड़ी में 24 घंटे से जारी बारिश के कारण कई मार्ग बाधित हो गए हैं। कंडोलिया पार्क के सामने सड़क पर पानी भर गया है। वहीं कंडोलिया थीम पार्क में पेड़ गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।साथ ही श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। डीएम ने बताया कि लंबे समय से…

Read More

पहाड़ों में बारिश की आफत लगातार जारी कहीं पहाड़ों का टूटना कहीं सड़कों का बंद होना तो कहीं हादसा दूर लगातार जारी पहाड़ों में जहां कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है तो वही उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे हो या यमुनोत्री हाईवे इससे अछूता नहीं है उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे नालू पानी के पास लगातार पहाड़ों का टूटना अभी जारी है तो वही उत्तरकाशी यमुनोत्री हाईवे सियाणा चट्टी में झील ने कई गांव में डर का माहौल लगातार बना हुआ है उत्तरकाशी सियाणा चट्टी को जोड़ने वाला पुल झील के पानी से भारत नजर…

Read More

आज उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को तत्काल 05-05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँ। नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए तथा बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए।…

Read More

बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के पास सिरोबगड़ स्लाइड जोन से निजात दिलाने के लिए पपड़ासू-खांखरा बाईपास का निर्माण कार्य एक बार फिर से सुचारू हो गया है। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पांडे ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं जिनका समाधान कर लिया गया है यहां पर तीन पुलों का निर्माण किया जा रहा है। सिरोबगड़ बाईपास का काम एक साल से रुका हुआ था, लेकिन अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवागमन के लिए करीब 2 साल का वक्त और लगने की संभावना है। आपको बता दें कि बाईपास के पूरा होने से…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प…

Read More

प्रदेश के कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ने के लिए शासकीय आवास में जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के साथ लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गए। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें विभिन्न देशों और विभिन्न क्षेत्रों की मांग के अनुरूप कौशल संपन्न बनाने के साथ ही विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवा जिस क्षेत्र में भी जाएँ अपनी प्रतिभा और क्षमता के…

Read More

मसूरी में आने वाले समय में ट्रैफिक जाम की परेशानी से राहत मिलने वाली है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मसूरी में रोपवे नेटवर्क बनाने की योजना तैयार की है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद के सभागार में एक अहम बैठक हुई। बैठक में रोपवे के प्रस्तावित रूट, पर्यावरणीय असर और स्थानीय लोगों की राय पर चर्चा की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी मौजूद रहीं। मंत्री ने कहा कि रोपवे शुरू करने से पहले सभी जरूरी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिए जाएं और जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने…

Read More

चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। पौड़ी जिले की सीमा पर कलियासौड़ से आगे मिनी गोवा बीच क्षेत्र में नदी का पानी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया, जिससे मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। एहतियातन पुलिस ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है। श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों को फरासू और कलियासौड़ चौकी पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। श्रीनगर क्षेत्र में भी अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से धारी देवी मंदिर मार्ग स्थित दुकानों तक पानी पहुंच गया है।…

Read More

पहचान छिपाकर ग्रामीणों के बीच जायजा लेने पहुंचे नेगी ग्रामीणों की मुहिम से मोर्चा हुआ गदगद  विगत 15 दिन से ग्रामीण पहरा देकर किए हैं दिन- रात एक   विकासनगर – जन संघर्ष मोर्चा टीम द्वारा मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम कुंजा ग्रांट में नशा खोरी/ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरण अभियान व जागते रहो मिशन के तहत नशा तस्करों का इलाज करने की ठान चुके ग्रामीणों के बीच शाम को पहचान छिपा कर जायजा लेने पहुंचे नेगी ने ग्रामीणों की मुस्तैदी देख संतोष प्रकट किया तथा वॉलिंटियर्स रूपी…

Read More

कांग्रेस और आरजेडी के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के लिए निकृष्ट व अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना है। विचार व नीति के दिवालिएपन को छिपाने के लिए गाली-गलौज को हथियार बनाना इंडी गठबंधन की गिरती राजनीति और समाप्त होती विश्वसनीयता का स्पष्ट प्रमाण है।

Read More

शासकीय आवास पर आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक में आपदा सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों, जिलाधिकारियों के साथ जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के बड़ेथ डुंगर तोक एवं जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों तक तत्काल सहायता राशि पहुंचाने के साथ ही संवेदनशीलता व तत्परता के साथ हर आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है…

Read More

CWC द्वारा उत्पन्न ( येल्लो अलर्ट दिनांक 29.08.2025, 8:00 AM बजे से 29.08.2025, 9:00 PM बजे तक ) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले के श्रीनगर में अलकनंदा नदी आज सुबह 8:00 बजे सामान्य से ऊपर बह रही है। सुबह 8:00 बजे, यह 535.2 मीटर के स्तर पर बह रही थी और इसका जलस्तर बढ़ रहा है, जो इसके चेतावनी स्तर 535 मीटर से 0.20 मीटर ऊपर और इसके ख़तरे के स्तर 536 मीटर से 0.80 मीटर नीचे है।

Read More

ख़राब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टामानू महोत्सव – 2025 में सम्मिलित नहीं हो सका। इस अवसर पर देहरादून से ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोत्सव के आयोजनकर्ताओं, कलाकारों और सहभागियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही पिथौरागढ़ जनपद के समग्र विकास के उद्देश्य से ₹62 करोड़ से अधिक लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मोस्टामानू महोत्सव पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह महोत्सव स्थानीय जीवन शैली और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिथौरागढ़ हवाई कनेक्टिविटी से जुड़…

Read More

टीम ने कई अस्पतालों और क्लीनिकों पर मारा अचानक छापा। मौके पर पंजीकरण व जरूरी कागज़ात न मिलने पर मचा हड़कंप। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ अस्पताल की कार्यवाई। बिना लाइसेंस और बिना योग्य डॉक्टरों के अस्पताल चलाने का खुलासा। विभाग ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने के दिए संकेत।

Read More