आरोपी पर मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे। ठगी गैंग के खिलाफ कार्रवाई में पहले भी कई आरोपी दबोचे जा चुके हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, एटीएम कार्ड, चैकबुक व अन्य दस्तावेज बरामद। गिरफ्तार आरोपी पर न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी था। दिनांक 29-05-2025 को वादी मुकदमा हरबंस लाल पुत्र स्व० भोगी राम हाल निवासी शान्ति कालोनी वार्ड न0 16 रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की तहरीर बावत दिनांक 19-05-2025 को वादी के बैंक भारतीय स्टेट बैंक रूद्रपुर शाखा किच्छा रोड के खाता न0 42906367118 से दिनांक 13-05-2025 को 5000/-…
Author: Basyuhi
जौनसार बावर में इन दिनों जागड़ा पर्व का जोश और उत्साह चरम पर है। सिद्ध पीठ महासू मंदिर हनोल सहित दौहा, दसऊ, बिसोई, लखवाड़, थैना, और लखस्यार जैसे प्रमुख महासू मंदिरों में जागड़ा पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से मनमोहक रूप दिया गया है। हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। इस विशेष अवसर पर देव पालकी को मंदिर से बाहर लाया जाता है, जो भक्तों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जागड़ा पर्व जौनसार बावर के चार प्रमुख पर्वों में से…
मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील को खोलने के लिए चल रहे कार्यों का लिया जायजा आवाजाही बाधित होने के चलते जिलाधिकारी को जल्द से जल्द आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी…
मुख्यमंत्री धामी ने पलटन बाजार, देहरादून में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर स्टीकर भी लगाए सीएम धामी को मिला आमजन का अभूतपूर्व समर्थन सीएम धामी ने पलटन बाजार देहरादून में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्य सचिव से उत्तरकाशी के धराली, स्यानाचट्टी एवं चमोली के थराली में आई आपदा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों और समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं तथा हरमनी के पास मार्ग सुचारु कर दिया गया है। भारी बारिश को देखते हुए आज थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले में जताया दुःख परिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आज मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की…
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 65 बच्चों को दिलाई बस सुविधा “आपदा प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों के लिए बस सुविधा शुरू” मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 21 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद क्षेत्रांतर्गत विकासखंड थौलधार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील कंडीसौड़, विकासखंड थौलधार के ल्वार्खा, रतवाड़ी एवं मंझौली गांवों से ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि आपदा के कारण पैदल का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया जिस कारण बच्चे कमाण्द स्कूल नहीं जा पा रहे है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सहायक…
स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी हैं। झील के एक हिस्से को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग और अन्य सम्बंधित एजेंसियां जुटी हैं।पिछले एक घंटे में झील के जलस्तर में लगभग 2 फूट तक कमी आई है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को स्यानाचट्टी चट्टी में बनी झील से जल निकासी हेतु जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चैनेलाइजेशन करने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तथा…
महंगी दाल जबरन थमाई जा रही कार्ड धारकों को दाल बाजार में है सस्ती और राशन दुकानों में महंगी महंगी दाल थोपकर जनता पर जताया जा रहा एहसान लूट के नित नये प्रयोग किये जा रहे हैं निजी स्वार्थ पूर्ति को विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की ‘मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना’ के नाम पर खाद्य मंत्री रेखा आर्य द्वारा प्रदेश भर की सस्ता गल्ला दुकानों के माध्यम से जबरन प्रत्येक कार्ड धारक को प्रतिमाह 2 किलो दाल बाजारू मूल्य से महंगे दामों में…
दिनांक 21 अगस्त, 2025 को मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा आगामी राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले (06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2025) की तैयारी हेतु पूर्णानंद खेल मैदान, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत को 25 सितंबर से मेला समाप्ति तक मैदान को आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मैदान में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेन्द्र चौहान, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, खंड विकास…
अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने दो जगह पर 25 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया । दरअसल प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को इन दोनों जगह अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। आदेश मिलते ही शिकायत की जांच के लिए MDDA के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम कार्यवाही के लिए मौके पर पहुंच गई । सबसे पहले टीम सहसपुर क्षेत्र के शिमला बायपास रोड पर मौजूद शेरपुर गांव में पहुंची… यहाँ MDDA की टीम ने जांच में पाया की नवीन गुप्ता नामक व्यक्ति के द्वारा 15 बिगाह जमीन में…
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से भेंट कर उनके आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय कार्यक्षमता और सेवाभावना अत्यंत सराहनीय रही है जिसने संपूर्ण बल की कार्यदक्षता को नई पहचान दी है।
दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष क्यों नहीं तिलमिला रही ! दुराचारी/ जालसाज विधायक के खिलाफ क्यों नहीं तिलमिला रही! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी स्वयं को प्रोटोकॉल न मिलने से इस कदर छटपटाई कि तुरंत विधानसभा, उपसचिव से आनन- फानन में मुख्य सचिव को पत्र जारी करवाकर कार्रवाई हेतु प्रेषित करवाया गया | काश! यही फुर्ती खानपुर विधायक के दल- बदल मामले में करती तो प्रदेश की जनता निश्चित तौर पर गदगद होती…
लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से ग्रामीण इलाकों में तबाही की तस्वीरे सामने आ रही है। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे टिमली गाँव में इस बार कुदरत ने बड़ा कहर बरपाया है। जहां एक और सरकारी आवास योजनाओं का लाभ गरीब तबके को लगातार मिल रहा है…वही ताज्जुब की बात यह है की इस गांव में आधे से ज्यादा आबादी आज भी कच्चे मकानो में रहती है। भारी बारिश की वजह से बीते कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर यहाँ कच्चे मकान धराशाही हो गए। कच्चे मिट्टी के घरों में रहने वाले ये लोग रोजाना खौफ के…
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद में फर्जी बाबाओं और ढोंगियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आज दिनांक 18/08/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में, बाजपुर पुलिस ने झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर मासूम लोगों को ठगने और युवतियों के साथ छेड़छाड़ एवं शोषण करने वाले एक बेहद शातिर तांत्रिक को दोराहा चौक से 200 मीटर आगे रामपुर रोड पर गिरफ्तार किया है।यह मामला बाजपुर के चौकी दोराहा इलाके का है, जहां एक महिला की दो…
